Khatron ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के इस शो में सेलेब्रिटीज को अपने डर से जीतते और लडते देख दर्शकों को अच्छा लगता है। शो की शूटिंग मई के आाखिरी हफ्ते में शुरू होने वाली है। लेकिन इस बार अब तक प्रतियोगियों की लिस्ट पूरी तरह फाइनल नहीं हो पाई लगती है। कभी किसी नए प्रतियोगी के जुड़ने की खबर सामने आ रही है तो कभी किसी के अलग होने की। आइये जानते हैं वे नाम जो शो से जुड़ चुके हैं।
राजीव अदातिया
पिछले साल बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले राजीव अदतिया को खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए भी कंफर्म कर दिया गया है। बिग बॉस में बतौर एंटरटेनर दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया था। देखते हैं खतरों के खिलाड़ी में वे क्या कमाल करते हैं।

मुनव्वर फारूकी
लॉक अप शो के विनर मुनव्वर भी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने वाले हैं। इस शो से मिली लोकप्रियता से वे आज एक जाना माना चेहरा बन चुके हैं। लॉक अप के बाद कॉमेडियन के लिए यह एक और बड़ा शो होगा।

रूबीना दिलैक
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि रूबीना इस शो में हिस्सा लेने वाली हैं। रुबीना लोकप्रिय टीवी शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में अपने काम से जानी जाने वाली रुबीना ने कुछ संगीत वीडियो में भी काम किया है।

शिवांगी जोशी
लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली, शिवांगी को खतरों के खिलाड़ी पर एक प्रतियोगी के रूप में भी पुष्टि की गई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा, शिवांगी ने बेगूसराय, ये है आशिकी और प्यार तूने क्या किया जैसे टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। फिलहाल वे बालिका वधू 2 में काम कर रही हैं।

श्रति झा
श्रति झा भी अपकमिंग शो की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। वह इससे पहले कुंडली भाग्य, में कहो ना यार है और मीठी छुरी नंबर वन शो कर चुकी हैं। उन्होंने रक्त संबंध और बालिका वधू सहित कई काल्पनिक टीवी शो में भी अभिनय किया है। वह नागिन 2 में कथाकार थीं।

जन्नत जुबैर
खतरों के खिलाड़ी में देखा जाने वाला एक और संभावित नाम जन्नत जुबैर रहमानी है। अभिनेत्री इससे पहले तू आशिकी और फुलवा जैसे सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं

तुषार कालिया
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भाग ले चुके कोरियोग्राफर और डांसर तुषार कालिया अब खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे। उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड, वॉर, द जोया फैक्टर और जंगली जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ किया।

मोहित मलिक
टेलीविजन अभिनेता मोहित मलिक को भी खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन के लिए कन्फर्म कर दिया गया है। मोहित इससे पहले कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल में दिखे थे। मोहित को स्टंट बेहद पसंद है इसलिए वे इस शो को लेकर उत्साहित हैं।

प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस 15 के रनर-अप प्रतीक सहजपाल भी खतरों के खिलाड़ी के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। बिग बॉस में प्रतीक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था यही वजह थी कि स्ट्रांग कंटेस्टैंट को पीछे छोड़ वे फाइनल तक पहुंच सके। खतरों के खिलाड़ी में प्रतीक को अपनी परफॉर्मेंस से आगे बढ़ने का ही मौका होगा। अगर स्टंट खराब तो फियर फंदे के जाल में फंसे।
निशांत भट्ट
एक और बिग बॉस 15 के प्रतियोगी निशांत भट्ट भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। निशांत के बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही इनके इस शो का हिस्सा बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

चेतना पांडे
एक्ट्रेस चेतना पांडे भी रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हैं। वे अपनी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर शो में डर और खतरों को जीतने के लिए तैशर हैं।
मिस्टर फैसू
सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू भी अपने डर पर विजय प्राप्त करेंगे और खतरों के खिलाड़ी 12 के स्टंट से लड़ने को तैयार है। हालांकि उनके इस शो में होने की बात पर कभी हां कभी न जैसी स्थिति बनी हुई है।

पवित्रा पूनिया
शो में शामिल होने वाला एक और नाम पवित्रा पुनिया है। बिग बॉस के घर में प्यार पाने वाली अभिनेत्री शायद इसका हिस्सा हो सकती है।

एरिका पैकार्ड
शो में एरिका की एंट्री पर कंफ्यूजन रहा है। एरिका पैकर्ड की जगह एरिका फर्नैन्डिस की खबरें आ रही थीं। फाइनली खतरों के खिलाड़ी में मॉडल और एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड के हाने की बात सामने आई है।
वैसे हाल ही में राखी सावंत के भी इस शो का हिस्स बनने की बात हो रही है। लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जबकि शो की शूटिंग की शुरूआत 27 मई से होने की बात सामने आई है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी।