Dil Se Connection
Dil Se Connection

Dil Se Connection: अपने पसंदीदा कलाकारों और उनकी जिंदगी से जुड़ी बातों को जानने में हर किसी को दिलचस्‍पी होती है। सेलिब्रिटी पर्सनल लाइफ में क्‍या करते हैं, उनके घरों में क्‍या होता है ऐसे कई सवाल अक्‍सर लोागों के जेहन में रहते हैं। शायद यही वजह है कि बहुत सारे सेलिब्रिटी ब्लॉग, रील्‍स और सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फैंस के साथ अपनी लाइफ को शेअर करते हैं। लेकिन सेलिब्रिटी कपल्‍स की लाइफ और उनसे जुड़े लम्‍हों को आप अब टीवी पर देख सकते हैं। ‘द क्‍यू’ पर सेलिब्रिटी कपल्‍स की पर्सनल लाइफ को एक अलग फॉर्मेट में ‘दिल से कनेक्‍शन’ शो में दिखाए जाने की शुरूआत हो रही है।

शोइका का दिल से कनेक्‍शन

Dil se Connection
Deepika and Shoaib

‘द क्‍यू’ पर आने वाले इस शो के पहले एपिसोड में छोटे पर्दे के फेमस कपल यानि दीपिका कक्‍कड़ और शोएब इब्राहिम की जिंदगी को दर्शकों के साथ शेअर किया गया है। इस एपिशोड में जहां शोएब अपने अब्‍बा के हेअर कट करते नजर आए तो वहीं दीपिका अपनी मॉं के साथ शादी के पहले के दिनों की यादों को जीती हुई, जो फैंस के साथ कनेक्‍ट करती हैं। शोइका की फैमिलीज के साथ दर्शकों को पहली बार टीवी पर जुड़ने का मौका मिल रहा है।

यूं तो शोएब और दीपिका दोनों ही यूट्यूब पर अपने व्‍लॉग्‍स शेअर करते ही रहते हैं। वे अपनी जिंदगी के हर छोटे बडे पलों को शेअर करते हैं। लेकिन इस शो के बारे में दोनों का मानना है कि इसमें उनकी जिंदगी को कुछ अलग पैकेजिंग के साथ दिखाया जाने वाला है। शोएब और दीपिका की केमेस्‍ट्री जितनी उनके सीरियल ‘ससुराल सिमर का ’ में देखने को मिली थी उससे कहीं ज्‍यादा वे असल जिंदगी में एक दूसरे से कनेक्‍ट हैं। शोएब ने ‘ससुराल सिमर का’ शो पहले ही छोड दिया था और उससे अलग होने के बाद उन्‍हें और दीपिका को अहसास हुआ कि उन दोनों का रिश्‍ता दोस्‍ती से ज्‍यादा है। उनका वो कनेक्‍शन शादी के रिश्‍ते में बदल गया।

दिल से कनेक्‍शन सांभवी के साथ  

Dil se Connection
Sambhavna Seth and Avinash Dwivedi

संभावना सेठ और अविनाश भी इस शो का हिस्‍सा बने हैं। जहां एक तरफ दीपिका और शोएब की सादगी होगी वहीं दूसरी तरु संभावना और अविनाश की मस्‍ती। संभावना सेठ यॅूं तो अपने बेबाक पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं लेकिन वो काफी समय से दर्शकों के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को एंटरटेनमेंट के तडके के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेअर करती रहती हैं। इस शो में भी उनका ये मस्‍ती भरा अंदाज अविनाश और दूसरे फैमिली मेंबर्स के साथ देखने को मिलने वाला है। पर्दे के पीछे की उनकी जिंदगी के रोमांचक पलों के साथ सेलिब्रिटीज दर्शकों के साथ दिल से कनेक्‍ट होने को तैयार हो चुके हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...

Leave a comment