जानिए जी टीवी के एक्टर्स का नए साल का संकल्प: Celebs 2023 Resolution
Celebs 2023 Resolution

Celebs 2023 Resolution: नए साल की शुरुआत के साथ ही सबकी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। जहां साल 2023 में एक नए सूरज का उदय हो रहा है, वहीं भाग्य लक्ष्मी की ऐश्वर्या खरे, कुंडली भाग्य के शक्ति अरोड़ा, रब से है दुआ की ऋचा राठौर और कुमकुम भाग्य की टीना फिलिप जैसे जी टीवी के कलाकार अपने नए साल के संकल्प बता रहे हैं। आइये जानते हैं इनके संकल्प के बारे में।

Celebs 2023 Resolution: भाग्य लक्ष्मी में लक्ष्मी का रोल निभा रहीं ऐश्वर्या खरे ने क्या कहा

‘‘मैंने 2023 के लिए बहुत सारे लक्ष्य निर्धारित किए हैं। मैंने हाल ही में आने वाले साल के लिए खुद को तरोताजा और तैयार करने के लिए अपनी पहली इंटरनेशनल सोलो ट्रिप की। इस साल, मैं अपने शो और जो काम मैं कर रही हूं, उसमें और ज्यादा फोकस्ड और कमिटेड होना चाहती हूं। मैं खुद पर काम करने की भी योजना बना रही हूं, क्योंकि इस साल खुद से प्यार करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, मैं उन चीजों के लिए समय निकालना चाहती हूं, जो मुझे पसंद हैं, जैसे किताबें पढ़ना। मैं वो किताबें पढ़ने के लिए उत्सुक हूं, जो मैं लंबे समय से पढ़ना चाहती थी। मेरी ख्वाहिशों की लिस्ट में से एक यह भी है कि मैं कोई नया हुनर सीखूं जैसे कोई डांस फॉर्म या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट। मुझे उम्मीद है कि मैं उनमें से किसी एक को सीखूंगी। मुझे प्यार, हंसी, रोमांच और खुशियों से भरे एक अद्भुत साल का इंतजार है!”

कुंडली भाग्य में अर्जुन का रोल निभा रहे शक्ति अरोड़ा का संकल्प

‘‘2023 के लिए मेरा संकल्प हेल्दी खाना है। मुझे लगता है कि स्वस्थ और बेस्ट शेप में रहना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा लक्ष्य यह है कि मैं जो करूं हूं, उसके प्रति और ज्यादा कमिटेड रहूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कर रहा हूं, चाहे वो काम हो या फिटनेस, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं बस सुधार कर रहा हूं और बेहतर हो रहा हूं। इसके अलावा, आने वाले साल में, मेरी पत्नी नेहा और मैं एक साथ और ज्यादा ट्रैवल करने और ज्यादा से ज्यादा जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हैं।”

रब से है दुआ में गजल की भूमिका निभा रहीं ऋचा राठौर क्या कहती हैं

‘‘पिछले कुछ वर्षों से हम सभी अपनी असीम ताकत महसूस कर रहे हैं और ये जान रहे हैं कि हम कितना कुछ सहन कर सकते हैं, लेकिन इस साल हमें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में काम करना होगा। इसलिए, 2023 के लिए मेरा संकल्प है कि मैं और ज्यादा साहसी, मजेदार, दयालु, साहसी और स्वतंत्र बनूं और ऐसी चीजें करूं, जो मेरे दिल को भा जाएं और मेरा हौसला बढ़ाएं।”

कुमकुम भाग्य में रिया का रोल निभा रहीं टीना फिलिप ने अपने संकल्प के बारे में क्या कहा

‘‘मैं आमतौर पर कोई संकल्प नहीं लेती, मैं बस अपनी जिंदगी जीने और बहाव के साथ आगे बढ़ने में यकीन रखती हूं। असल में, मुझे अचानक बनाए गए प्लान्स पसंद हैं, लेकिन इस साल, मुझे अपने लिए कुछ टारगेट्स हासिल करने हैं। मैं अपने दोस्तों के साथ और सफर करना चाहती हूं, अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहती हूं और नियमित रूप से योग करना चाहती हूं। सबसे जरूरी बात यह है कि मैं पॉजिटिव बने रहना चाहती हूं और जब मुझे कुछ नहीं चाहिए तो मुझे अपने आसपास के लोगों को ना कहना सीखने की जरूरत है क्योंकि लोगों को ना कहना मेरे लिए आसान नहीं है।”

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...