‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’शो से नकुल के बाद दिशा भी होंगी अलग: BALH Season 2
Bade Acche Lagte Hain Update

BALH Season 2: बड़े अच्‍छे लगते हैं शो हर दूसरे दिन चर्चा का विषय बना हुआ है। सोनी टीवी के पापुलर शो में लीड रोल निभा रहे नकुल मेहता ने कुछ दिन पहले शो को छोड़ने की बात की थी। जिससे शो की लोकप्रियता कम होने की वजह से मेकर्स परेशान थे। मेकर्स की मुश्किल अब और भी बढ़ती नजर आ रही हैं। अब शो में प्रिया का अहम किरदार निभाने वाली दिशा परमार के भी शो से अलग होने की खबर सामने आई है।

शो में बीस साल का लीप है अलग होने की वजह

सोनी टीवी पर आने वाले शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ के राम और प्रिया की लव स्‍टोरी दर्शकों को काफी पसंद है। लेकिन शो में उनकी कहानी न तो आगे बढ़ पा रही है और न ही उसमें कोई बदलाव नजर आ रहा है। पहले भी कहानी के ऐसे ही मोड़ पर आ जाने पर मेकर्स ने शो में पांच साल के लीप ईयर के साथ उनकी बेटी को शो में इंट्रोड्यूज किया था। तब भी दिशा परमार मां के किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि उस समय वे शो से अलग नहीं हुईं थीं। हालांकि अब एक बार फिर से शो में 20 साल के लीप की खबरों के बीच दिशा ने शो से अलग होने की बात की है। दिशा की माने तो वे पहले भी पांच साल के बच्‍चे की मां का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी। ऐसे में अगर शो में बीस साल का लीप आता है तो वे उस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं हैं। आपको बता दें कि शो में राम कपूर का किरदार निभा रहे नकुल मेहता शो से अलग होने वाले हैं। खबरों की माने तो नकुल कुछ आखिरी सीक्‍वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।

राम कपूर की असली मां की हुई एंट्री

‘बडे अच्‍छे लगते हैं 2’ शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए नए किरदारों को जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। शो में पिछले दिनों राम कपूर की असली मां की एंट्री दिखाई गई है। राम की मां की बरसी के दिन ही उनकी असली मां को दिखाया गया। राम की असली मां स्‍वाति कपूर, नंदिनी कपूर से छुपकर गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं। राम का उनके साथ सामना होकर भी वो उन्‍हें देख नहीं पाता। शो के मेकर्स के पास राम और प्रिया की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कोई ट्रैक नहीं बचा है। इसलिए वे अब पास्‍ट से कुछ किरदारों को जिंदा कर शो को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए न सिर्फ राम कपूर की असली मां बल्कि राम के एक छोटे भाई लखन की भी एंट्री होगी।

हितेन तेजवानी बनेंगे राम कपूर के छोटे भाई

जहां शो से दो बड़े कलाकार अलग होने वाले हैं। वहीं इस शो में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ राम कपूर के छोटे भाई लखन की एंट्री होने वाली है। लखन का किरदार टीवी इंडस्‍ट्री के जाने माने कलाकार हितेन तेजवानी निभाएंगे। हितेन तेजवानी इस शो से जुड़कर बेहद उत्‍साहित हैं। हितेन ने इसके पहले भी बालाजी के कई सीरियल्‍स में एंट्री कर चुके है। ‘कसौटी जिंदगी की’ और पवित्र रिश्‍ता में लीड करेक्‍टर के शो छोड़ देने के बाद हितेन ने शो को नई पॉपुलैरिटी दिलाई थी। ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ में वे लीड रोल को रिप्‍लेस नहीं कर रहे हैं। उनके लिए एक अलग किरदार चुना गया है। जिसे राम कपूर जैसी अहमियत देने की उम्‍मीद है। लेकिन देखना है कि ये किरदार शो की पॉपुलैरिटी बनाए रखने में कामयाब होगा या नहीं।   

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...