एक्टिंग और पढ़ाई दोनों में टॉप हैं 'ये हैं मोहब्बतें' फेम रूही, जानिए 12वीं के शानदार रिजल्ट: Ruhanika Dhawan 12th Result

आप लोगों को स्टार प्लस का वो सीरियल 'ये है मोहब्बतें' याद है? और अगर ये सीरियल याद है, तो आपको वो छोटी सी बच्ची रूही भी जरूर याद होगी। जी हां, अब वो काफी बड़ी हो गई है। उसका असली नाम रूहानिका धवन है।

Ruhanika Dhawan 12th Result: आप लोगों को स्टार प्लस का वो सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ याद है? और अगर ये सीरियल याद है, तो आपको वो छोटी सी बच्ची रूही भी जरूर याद होगी। जी हां, अब वो काफी बड़ी हो गई है। उसका असली नाम रूहानिका धवन है। रूहानिका ने हाल ही में अपनी 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है। ये उनके लिए बहुत बड़ी सफलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रूहानिका ने 12वीं में कितने मार्क्स प्राप्त किए? शायद आपको इसके बारे में जानकारी न हो। तो चलिए जानते हैं रूहानिका के मार्क्स और उन्होंने इस पर क्या-क्या कहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रूहानिका धवन ने अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91% अंक प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि उनके लिए इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया था। अपने इस अचीवमेंट पर रूहानिका ने कहा, “मैंने पढ़ाई के लिए एक्टिंग को छोड़ दिया था ताकि पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस कर सकूं, और अब मुझे लगता है कि मेरा यह फैसला बिल्कुल सही था।”

वहीं, जब रूहानिका से उनके फ्यूचर प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल वह महाराष्ट्र के कॉलेजों के एंट्रेंस एग्जाम दे रही हैं, ताकि आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें। लेकिन अगर उनके कॉलेज और क्लास का शेड्यूल थोड़ा भी फ्लैक्सिबल रहा, तो वह एक बार फिर से एक्टिंग करियर की ओर ध्यान देना चाहेंगी। बता दें, रूहानिका कई बार यह साफ कर चुकी हैं कि उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दोबारा एक्टिंग में हाथ आज़माने की पूरी प्लानिंग रखती हैं।

इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि रूहानिका धवन उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज़ में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपना खुद का घर खरीदा था। जब रूहानिका सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से मुंबई के पॉश एरिया में एक खूबसूरत फ्लैट खरीदा था। इस घर की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं, जिन्हें देखकर फैंस और सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की थी। रूहानिका आज उन सभी बच्चों के लिए एक मिसाल हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से कुछ बड़ा हासिल करने का सपना देखते हैं।

अगर सोशल मीडिया अकाउंट्स की बात करें, तो रूहानिका धवन के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह वहां काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने क्यूट-क्यूट वीडियो, जिम वर्कआउट क्लिप्स और रिल्स पोस्ट करती हैं, जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। रूहानिका को रिल्स बनाना बेहद पसंद है और इसके साथ ही वह एक फिटनेस फ्रीक भी हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...