Abdu News
Abdu News

Abdu News: बिग बॉस सीजन 16 में क्रिसमस के मौके पर अब्दु रोजिक की घर मे वापसी हुई। बीते सप्ताह में घर के सबसे छोटे कंटेस्टेन्ट अब्दु रोजिक घर से बाहर चले गए थे। रविवार को अब्दु की वापसी हुई। अब्दु रोजिक को देख घर वाले भी खुशी से झूम उठे। घर में रोजिक की एंट्री होने से पहले बिग बॉस ने छोटा भाई जान म्यूजिक चलाया जिससे घर वालों को पता चल गया कि घर मे निश्चित तौर पर छोटे भाई जान यानी कि अब्दु की वापसी हो रही है। जहां शालीन और अर्चना अब्दु की वापसी को लेकर कन्फ्यूजन में थे वही शिव और साजिद खान अब्दु की एंर्टी से बेहद खुश दिखे।

Abdu News: अब्दु रोजिक घर में एंट्री करते ही शिव के गले लग गए

बिग बॉस हॉउस में यूं तो लोगों के बीच दोस्ती बनती और बिगड़ती रहती है। लेकिन बिग बॉस सीजन 16 में अब्दु और शिव के बीच की बॉन्डिंग बेहद खास और मजबूत देखी जाती है। इनकी दोस्ती और बॉन्डिंग के चर्चे बाहरी दुनिया मे भी काफी रहते है। अब्दु रोजिक ने जैसे ही घर के पिछले दरवाजे से एंट्री ली वो सबसे पहले शिव के गले लग गए। दोनों काफी भावुक दिखे। हालांकि घर के सभी सदस्यों ने घर के सबसे क्यूट कंटेस्टेन्ट का दिल खोलकर स्वागत किया। शिव के अलावा साजिद खान,निमृत कौर ,एमसी स्टैन और सुम्बुल ने अब्दु को गले लगाया और उनकी वापसी पर अपनी खुशी जाहिर की। बीते सप्ताह में बिग बॉस की परमिशन से अब्दु रोजिक अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी वापसी पर घर वालों ने अब्दु को गोद मे उठा लिया। अब्दु ने बार बार शिव को गले लगाया और मिस यू ब्रो कह कर उनके गले से लिपटे दिखे। शिव भी काफी भावुक हो उठे।

अब्दु ने साजिद खान और निमृत कौर को किया इग्नोर

अब्दु रोजिक की एंट्री से घर में जहां खुशी की लहर उठ पड़ी और गॉसिप के दरवाजे भी खुलते दिखे।अब्दु की वापसी का उनके दोस्तों को बेसब्री से इन्तेजार था। लेकिन अब्दु ने घर में एंट्री लेते ही कुछ लोगों को नाराज कर दिया। अब्दु ने सबको गले लगाया लेकिन निमृत और साजिद को उन्होंने कुछ खास भाव नहीं दिया। अब्दु निमृत और साजिद को इग्नोर करते दिखे जिसकी शिकायत साजिद और निमृत ने शिव से की। निमृत और साजिद को अब्दु ने वैसा रेस्पॉन्स नहीं दिया जैसे कि शिव को रेस्पॉन्स दिया। ये बात साजिद और निमृत को काफी परेशान कर गयी। दोनों ने अब्दु से बार बार पूछा कि क्या तुम्हारे मैनेजर द्वारा हमसे बात करने को मना किया गया है? अब्दु ने कहा कि ऐसी कोई बात नही है। बीते दिनों में साजिद खान ने अब्दु की बॉडी पर कुछ ऐसा लिख दिया था जिससे सलमान खान को भी गुस्सा आ गया था। इसके अलावा अब्दु को निमृत से दूरी बनाने की सलाह भी साजिद खान द्वारा दी गयी थी। जैसा कि सभी जानते हैं कि अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में रहते हुए निमृत कौर को अपना दिल दे बैठे हैं। अब्दु को निमृत कौर से इश्क हो गया है। चूंकि निमृत कौर बाहरी दुनिया में रिलेशनशिप में है ऐसे में साजिद खान ने अब्दु को निमृत से दूरी बना कर रखने की सलाह दी थी। हालांकि अब्दु द्वारा इग्नोर किये जाने पर निमृत काफी उदास हैं।

अंकित गुप्ता हुए घर से बाहर

बिग बॉस हर दिन घर वासियों को अपने एक्शन से चौंकाते है। फिर चाहे वो सरप्राइज एलीमेंट देकर या फिर किसी और तरीके से। बीते शुक्रवार को घर में रितेश और जिनेलिया को देख घर वालों ने सोचा इस वीकेंड पर एलिमिनेश नहीं होगा। क्योंकि वोटिंग लाइन बंद रखी गयी थी। वीकेंड वॉर एपिसोड खत्म होने के बाद घर वाले किसी के घर से बेघर न होने की खुशियां मना ही रहे थे कि बिग बॉस ने घर से बेघर होने के लिए अंकित गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी। अंकित के घर से बेघर होने पर जहां प्रियंका फूट फूट कर रोई वहीं अर्चना गौतम अंकित के बेघर होने की खुशी डांस कर जाहिर की।