कम है हाइट तो नेहा कक्कड़ के इन स्टाइल को जरूर करें ट्राई: Neha Kakkar Style
Neha Kakkar Style

Neha Kakkar Style: बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा ही अपनी शानदार आवाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस की आवाज जितनी खूबसूरत है उनका स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस भी उतना ही कमाल का है। लुक्स के मामले में नेहा कक्कड़ अच्छी अच्छी ऐक्ट्रेस को मात दे देती है। नेहा कक्कर की हाइट कम है लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी पर्सनालिटी का जादू चला दी देती हैं।

आमतौर पर लंबी हाइट को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन नेहा ने दुनिया के लिए खूबसूरती के कुछ अलग पैरामीटर्स तैयार किए हैं। वो यह बात अच्छे से साबित कर चुकी हैं कि हाइट का कम होना या लंबा होना मैटर नहीं करता है बल्कि खुद को प्रेजेंट कैसे करना है यह चीज ज्यादा मैटर करती है।

हमारे देश में लड़कियों की हाइट 5 फुट 4 इंच या 5 फुट 3 इंच तक सामान्य तौर पर मिलती है। नेहा की हाइट सिर्फ 5 फुट है यानी कि वह सामान्य से भी कम हाइट की हैं। इसके बावजूद भी वो ग्लैमर के मामले में अच्छे-अच्छे लोगों को फेल कर देती हैं। ऐसा नेहा सिर्फ कुछ खास चीजों की वजह से कर पाती हैं। आज हम आपको कपड़ों को कैरी करने की कुछ ऐसी ही टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से कम हाइट होने के बाद भी आप खूबसूरत लगेंगी।

इन तरीकों पर दें ध्यान

किसी भी आउटफिट को कैरी करते समय नेहा कक्कड़ ऐसे कपड़ों का चुनाव करती है जो उनकी हाइट को छोटा ना दिखाएं। कम हाइट की लड़कियों को वी नेकलाइन ड्रेस पहनना चाहिए। इस तरह के कपड़े आपकी हाइट को लंबा दिखाने में मदद करते हैं।

नेहा अपने बालों को अक्सर खुला रखती हैं और अगर वह उन्हें बांधती भी हैं तो हाई बन या हाई बैक बन के जरिए बांधती हैं। सामने की तरफ से दिखता हुआ बन या फिर पीछे की तरफ उठा हुआ बन उनकी हाइट को कम नहीं लगने देता।

वेस्ट एक्सपोजर

नेहा कक्कड़ अधिकतर ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं जिसमें उनकी वेस्ट यानी कमर थोड़ी कम दिखती है। कम हाइट की लड़कियां जब इस तरह के कपड़े पहनती हैं तो देखने वालों को उनकी हाइट ज्यादा नजर आती है। ऑफ शोल्डर ड्रेस, वन ऑफ शोल्डर ड्रेस, स्वीटहार्ट नेक, लो शोल्डर आउटफिट पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वेस्ट हल्की सी दिखे, ताकि आपकी हाइट सही नजर आए। यह ठीक उसी तरह का प्रयोग है जैसा कि ज्यादा हाइट वाली लड़कियों को हाइट कम दिखाने के लिए कंट्रास्ट कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

मेकअप पर दें खास ध्यान

नेहा के बाल घुंघराले, माथा चौड़ा और चेहरा थोड़ा भरा हुआ है उस हिसाब से वो कुछ इस तरह का मेकअप करती हैं उनका लुक निखर कर सामने आता है। सिंगर को अक्सर आई मेकअप करे हुए ही देखा जाता है वह भी काफी लाइट होता है। मसकारा, काजल, आईशैडो इन चीजों का इस्तेमाल नेहा अपने मेकअप में करती हैं। इस वजह से देखने वालों की नजरें उनकी आंखों पर टिक जाती है। सिंगर को बहुत कम डार्क लिपस्टिक का उपयोग करते हुए देखा जाता है। इस चीज का हाइट से भी बहुत महत्वपूर्ण संबंध है। जब लाइट मेकअप, ब्रॉड नेक और रिवीलिंग ड्रेस एक ही सेट में नजर आते हैं तो सुंदरता सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।

बनें ट्रेंड सेटर

कम हाइट की लड़कियों को ट्रेंड के हिसाब से ना जा कर अपने हिसाब से कपड़ों, मेकअप और हेयर स्टाइल का चयन करना चाहिए। कई बार जो चीज ट्रेंड में चल रही होती हैं जरुरी नहीं होता कि हर हाइट वाले लोगों पर वो अच्छा ही लगे। स्पेशली कमाइट की लड़कियों पर सारी चीजें अच्छी नहीं लगती। ट्रेंड के पीछे चलने से अच्छा है कि आप ट्रेंड को खुद सेट करें।

ऐसे पहने एथनिक वियर

एथनिक वियर पहनते समय छोटी हाइट की लड़कियों को कुछ चीजें ध्यान रखनी चाहिए। आपको इस तरह के सूट का चुनाव करना चाहिए जिनकी लेंथ बहुत ज्यादा ना हो। कुर्ती की लेंथ को घुटने से ऊपर रखें और स्लीव्स भी सिंपल सेलेक्ट करें। याद रखें आउटफिट की फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए। इससे आप का लुक बैलेंस्ड दिखेगा और कम हाइट भी ज्यादा नजर आएगी। नेहा कक्कड़ की ये स्टाइलिंग टिप्स कम हाइट की लड़कियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...