नाना पाटेकर ने अमिताभ के घर धेवती होने का शेयर किया किस्सा, जाने क्या था अमिताभ का रिएक्शन?: Nana Patekar and Amitabh
Nana Patekar and Amitabh

Nana Patekar and Amitabh: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो के अगले एपिसोड में फिल्म वनवास की पूरी कास्ट नजर आने वाली है। इस स्पेशल एपिसोड में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और डायरेक्टर अनिल शर्मा शामिल होंगे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ इन मेहमानों की बातचीत में कई दिलचस्प किस्से सामने आएंगे। खास तौर पर नाना पाटेकर ने शो के दौरान अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ पुरानी यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर दर्शकों का मनोरंजन होना तय है।

नाना पाटेकर ने बताया कि साल 1999 में जब वे फिल्म कोहराम की शूटिंग कर रहे थे, तब अमिताभ बच्चन ने एक खास मौके पर मिठाई बांटी थी। नाना ने बताया, “एक दिन शूटिंग के दौरान अमित जी सेट पर मिठाई लेकर आए। जब नाना ने उनसे पूछा कि मिठाई का क्या कारण है? उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरी बेटी को बेटी हुई है। मैं नाना बन गया हूं।’ इस पर नाना ने मजाक में कहा, ‘आपको नाना बनने में इतने साल लग गए, जबकि वो तो जन्म से नाना हैं।’ उनकी यह खुशी और हमारी बातचीत का वह पल आज भी उनकी यादों में बसा हुआ है।”

इसके अलावा नाना पाटेकर ने एक और किस्सा सुनाया, जिसमें अमिताभ बच्चन के कपड़ों का जिक्र था। नाना ने कहा, “एक दिन अमित जी बहुत खूबसूरत शर्ट पहनकर आए थे। नाना ने उनकी तारीफ की, तो उन्होंने कहा कि यह शर्ट अभिषेक बच्चन की है।” लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह और भी मजेदार था। नाना ने बताया, “शाम को जब अमित जी सेट से चले गए और तब नाना का पैकअप हुआ, तो उन्होंने देखा कि उनकी वैनिटी वैन में वही शर्ट टंगी हुई थी। उन्होंने वह शर्ट अपने पास रख ली और आज भी वह नाना के पास ही है। यह बात शायद अमित जी को भी नहीं पता।

नाना पाटेकर इन दिनों फिल्म वनवास में अपने किरदार प्रताप सिंघानिया को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक और सामाजिक मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा नाना ने हाल ही में फिल्म वैक्सीन वॉर और मराठी फिल्म Ole Aale में भी काम किया। वे गदर 2 में नैरेटर के रूप में भी अपनी खास भूमिका निभा चुके हैं।

दूसरी ओर, अमिताभ बच्चन भी अपने वर्क फ्रंट को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आए, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया।