Nach Baliye 10: टेलीविजन के पॉपुलर शो अनुपमा में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आती है और टीआरपी के मामले में यह नंबर वन शो है। शो में अनुपमा और अनुज की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है और दर्शक इन्हें साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, इस जोड़ी को हमेशा साथ में देखने की इच्छा रखने वाले दर्शकों को हैरानी होने वाली है क्योंकि यह कपल जल्द ही एक दूसरे के खिलाफ दिखाई देने वाला है।
Nach Baliye 10: आमने सामने होंगे अनुपमा और अनुज

एक रियलिटी शो खत्म होने के बाद दूसरा शो शुरू होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और अब जब बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है तो फैंस नच बलिए 10 का इंतजार कर रहे हैं। इसी शो से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अनुपमा और अनुज इसका हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन इस बार रील लाइफ की यह जोड़ी अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ एक दूसरे के खिलाफ दिखाई देने वाली है।
नच बलिए मेकर्स ने किया अप्रोच
डांस रियलिटी शो नच बलिए के मेकर्स ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को इस शो के लिए अप्रोच किया है। रूपाली के पहले से ही इस शो में आने की खबरें सामने आ रही थी। इसके बाद मेकर्स ने गौरव से भी संपर्क किया है। गौरव उनकी पत्नी आकांक्षा और रूपाली अपने पति अश्विन के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ही सितारों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यह दोनों शो का हिस्सा बनते हैं तो इन्हें एक-दूसरे के खिलाफ देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।
प्रिंस और युविका होंगे होस्ट
नच बलिए 10 में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शो के होस्ट के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। इस कपल ने सीजन 9 में ट्रॉफी अपने नाम की थी और अब यह शो की कमान अपने हाथ में लिए हुए दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक इससे पहले यह ऑफर कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को दिया गया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने यह शो करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रिंस और युविका को ये ऑफर दिया गया।
अनुपमा का हाल
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा की बात करें तो दोनों अपनी शानदार केमिस्ट्री से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में लगातार कोई ना कोई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं जिनसे मजबूती के साथ अनुपमा को लड़ते हुए देखा जाता है। इस शो की कहानी दर्शकों को हमेशा ही हैरान करती है। यही वजह है कि वह इसे देखना पसंद करते हैं और टीआरपी के मामले में शो लगातार नंबर वन बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं।
