जगमगा रहा है माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप, इस बार 463 पर्वतारोही करेंगे चढ़ाई: Mount Everest
Mount Everest

इस बार सबसे ज्‍यादा हैं एवरेस्ट के पर्वतारोहियों की संख्या

एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए अब तक 463 पर्वतारोहियों को स्वीकृति दी है।

Mount Everest: दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में पर्वतारोही कई दिनों तक रूकते हैं ताकि वातारण के हिसाब से वे ढल सकें। बेस कैंप का इस्तेमाल पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए आधार के तौर पर करते हैं। माउंट एवरेस्ट नेपाल और तिब्बत दोनों ही देशों में फैला हुआ है लेकिन इसकी चोटी नेपाल की सीमा में स्थित है।

मार्च से मई के सीज़न में एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए अब तक 463 पर्वतारोहियों को स्वीकृति दी है। यह आंकड़ा अब तक का बड़ा आंकड़ा है क्योंकि पिछले साल 409 लोगों को मंजूरी दी थी।

इस साल भारत के 40 पर्वतारोही हैं और बाकी चीन, अमेरिका के हैं।