Mouni Roy House
Mouni Roy House

मुंबई के इस आलीशान घर में रहती हैं मौनी रॉय, इंटीरियर पर फिदा हो जाएंगे आप

मौनी रॉय ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। मौनी रॉय ने अपनी मेहनत के दम पर छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मौनी ने टीवी पर पार्वती बनने से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाने तक फैंस के दिलों में जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Mouni Roy House: मौनी रॉय ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। मौनी रॉय ने अपनी मेहनत के दम पर छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मौनी ने टीवी पर पार्वती बनने से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाने तक फैंस के दिलों में जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीवी की दुनिया में मौनी रॉय का सिक्का चलता है। एक्ट्रेस सीरियल के एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए की रकम वसूलती हैं। मौनी रॉय एकता कपूर के चर्चित शो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं।

आज भी मौनी को उनके हर एक किरदार के लिए खूब प्यार मिलता है। एक्ट्रेस ने भले ही अपने करियर में कितने भी हिट शोज दिए हो लेकिन मौनी को असली पहचान ‘नागिन’ शो से ही मिली है। मौनी रॉय भले की फिल्मों में कम नजर आती हो, बावजूद इसके एक्ट्रेस एक लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं। उनका मेन सोर्स ऑफ इनकम टीवी औऱ फिल्में हैं, जिनसे हर साल एक्ट्रेस करोड़ों की कमाई करती हैं।

केवल 18 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली मौनी रॉय आज लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। मौनी कुछ वक्त पहले ही शादी के बंधन में बंधी हैं। आज वो अपने पति के मुंबई के इस लग्जरी घर में रहती हैं। एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के लैविश हाउस की झलक दिखाने जा रहे हैं। मौनी रॉय करोड़ के घर की मालकिन हैं, मौनी का ये घर काफी आलीशान और सुंदर है। जिसकी झलक वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि मौनी रॉय अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। जहां वो अपने आलीशान घर की भी तस्वीरें शेयर करती हैं, मौनी रॉय के पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है, रिपोरट्स के अनुसार इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जाती है।

एक्ट्रेस का घर आपको व्हाइट थीम के साथ डेकोरेट किया हुआ नजर आएगा। घर के दरवाजे व्हाइट कलर के फर्नीचर से बने हैं।घर में एक बड़ा सा लिविंग एरिया है। साथ ही घर का फर्नीचर उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा हैं, ब्राउन सोफे इसे क्लासी लुक दे रहे हैं। इस कमरे में खबसूरत लैम्प, कुशन और मैचिंग फर्नीचर के साथ वॉल डेकोरेशन भी खूब ध्यान खींच रहा है।

Mouni Roy House
mouni roy, nambiar

घर में बड़ी सी बालकनी भी है, जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।इसके अलावा एक्ट्रेस के घर में आपको वुडन फर्नीशिंग और फ्लोरल बैकग्राउंड्स देखने को मिलेगा। मौनी के डायनिंग एरिया में क्लासी और स्टाइलिश चेयर्स लगाई गई हैं।

वहीं एक्ट्रेस ने अपने घर की छत को भी काफी खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है। यहां आपको कई तरह के पौधे भी देखने को मिलेंगे।

corner of the house
corner of the house is Mouni's favourite

घर का ये कोना मौनी का फेवरेट है, जहां वो अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें लेती हुई नजर आती हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...