Gorgeous Turkish Actress
Gorgeous Turkish Actress

Gorgeous Turkish Actress: लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बीच तुर्की का पाकिस्तान को सपोर्ट करना चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दों के कारण ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरत लोकेशंस और स्टार्स के चलते भी सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग तुर्की में हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, तुर्की की एक्ट्रेसेस भी अपने टैलेंट और ग्लैमर के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं तुर्की की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस के बारे में।

टुबा बुयुकुस्तुन 43 साल की हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस इमेज और टैलेंट ने उन्हें यंगस्टर्स के बीच भी पॉपुलर बना रखा है।

Gorgeous Turkish Actress
Tuba Buyukustun

उन्होंने 2003 में टीवी सीरीज “सुल्तान मकामी” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। “ब्रेव एंड ब्यूटीफुल” ने उन्हें ग्लोबल फेम दिलाया। उनकी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। 2016 में आए ड्रामा ‘ब्रेव एंड ब्यूटीफुल’ से पॉपुलैरिटी मिली।

Baren Saat
Baren Saat

तुर्की की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं बेरेन सात। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज “फॉरबिडन लव” से की थी। इस सीरीज ने उन्हें तुर्किए के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान दिलाई। उनकी शानदार एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनालिटी ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया।

Fahriye Evsen Ozasvi
Fahriye Evsen Ozasvi

फहरिये एवसेन ओजस्वी दो बच्चों की मां कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जिसमें 2013 की लव बर्ड, 2017 की सोंसूज़ आस्क शामिल हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर करती हैं।

Handiye Ercel
Handiye Ercel

हैंडी एर्सेल अपनी एक्टिंग के साथ ही ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके शोज पूरी दुनिया में देखे जाते हैं। उनके टीवी शो ‘प्यार लफ्जों में कहां’ ने दुनियाभर में पहचान दिलाई थी, जिसके बाद से ही काफी प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर बज बना रहता है।

Seren Sarikaya
Seren Sarikaya

सेरेने सारिकाया 32 साल की एक्ट्रेस को तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला में से एक माना जाता है, जिन्हें भारत में भी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल भी रही हैं। थैंक यू, नेक्स्ट सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं।

Neslihan Atagul
Neslihan Atagul

8 साल से एक्ट्रेस बनने का सपना देख रहीं नेस्लिहान के पिता ड्राइवर थे। सबसे पहले एड शूट किया था और फिर 2006 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वो अपनी सीरीज कारा सेवदा से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं, जो 2015 से 2017 तक चला था।

Elcin sangu
Elcin sangu

एल्किन सांगु तुर्की की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जो इस वक्त फिल्मों और शोज से सबसे ज्यादा पैसे वसूल करती हैं। लव फॉर रेंट, टाइम ऑफ हैपिनेस समेत कई फिल्मों और शोज में काम किया है।

Hazel kaya
Hazel kaya

हेज़ल काया ने ‘अस्क-ए मेम्नू’ और ‘अदिनी फ़ेरिहा कोयदुम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। उनकी मासूमियत और अभिनय कौशल ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...