थाइलैंड में हर साल मानाते हैं मंकी बुफे फेस्टिवल
इस अनोखे आयोजन से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
Monkey Buffet Festival: बंदरों के लिए बुफे…पढ़कर थोड़ा हैरानी होगी लेकिन थाइलैंड में बंदरों के लिए शादियों की तरह से बुफे लगाया जाता है। मंकी बुफे फेस्टिवल हर साल मनाया जाता है। यह फेस्टिवल बैंकॉक से डेढ़ सौ किमी दूर लोपबुरी शहर में आयोजित होता है।
इस बुफे में बंदरों के लिए सलाद, फल, सब्जियां, केक, कुकीज़ और थाई मिठाइयां परोसी जाती है और बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत होता है। वहीं बंदरों के हिसाब से सजावट का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। फूड का प्रेजेंटेशन भी बड़ा शानदार होता है। इस अनोखे आयोजन से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
