Summary: वायरल हुआ चीज़बर्गर पॉप्सिकल: अजीब रेसिपी ने उड़ाए लोगों के होश
हाल ही में इंटरनेट पर एक अजीब रेसिपी वायरल हो रही है जिसमें चीज़बर्गर को आइसक्रीम की तरह स्टिक पर जमाया गया है। फूड ब्लॉगर ने इसे समर पार्टी के लिए परफेक्ट बताया, लेकिन लोगों ने इसे देखकर नाक-भौं सिकोड़ ली।
Cheeseburger Popsicle Viral Recipe: इंटरनेट पर हर समय कुछ ना कुछ वायरल होता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। कभी किसी का स्टंट तो कभी फैशन सेंस तो वहीं कुछ बहुत ही अजीबोगरीब भी वायरल हो जाता है। अगर हम इंटरनेट पर कोई रेसिपी देखते हैं तो उसे घर पर ट्राई करने के बारे में जरुर सोचते हैं। दरअसल हर व्यक्ति नया-नया खाना पीना पसंद करता है इसलिए वह इंटरनेट पर देखी गई चीजों को ट्राई जरूर करता है। हालांकि, कई बार कुछ ऐसी वियर्ड रेसिपीज वायरल हो जाती है,जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है।
इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसी रेसिपी वायरल हो रही है, जिसने लोगों का दिमाग और पेट का हाजमा दोनों खराब कर दिया है। एक फूड ब्लॉगर ने इंटरनेट पर फ्रोज़न चीज़ीबर्गर को स्टिक पर बनाने की रेसिपी शेयर की है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
बर्गर के शौकीनों का घूम जाएगा दिमाग
अगर आप भी उन लोगों में से एक है जिन्हें बर्गर बहुत पसंद है तो आपने अब तक क्लासिक चीज बर्गर से लेकर तरह-तरह की वैरायटी ट्राई की होगी। कुछ समय पहले वायरल हुए गुलाब जामुन बर्गर, पान बर्गर जैसे वेरिएंट्स के बारे में भी इंटरनेट पर आपने खूब देखा होगा। अब एक बार फिर इंटरनेट पर चीज बर्गर पॉप्सिकल वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
जमा दिया बर्गर
वायरल रील में जूलियट शुरुआत करती हैं एक पॉप्सिकल मोल्ड से। वो मोल्ड में डालती हैं ग्राउंडेड बीफ, फिर भरपूर मात्रा में कद्दूकस किया हुआ चीज़, उसके बाद लेट्यूस और फिर ऊपर से मस्टर्ड और टोमैटो केचप। इसके बाद वो मोल्ड को फ्रीज़र में रख देती हैं। कुछ घंटे बाद जो बाहर निकलता है, वह देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।
अगली सुबह यह अजीबोगरीब बर्गर पॉप्सिकल खाने के लिए जमकर बिल्कुल तैयार दिखाई दे रहा है। इस रेसिपी को बनाने वाली लड़की ने इसे गर्मियों में समर पार्टी के लिए परफेक्ट पूल साइड रेसिपी बताया है।
मिल रहे जमकर व्यूज

इस अजीबोगरीब बर्गर की रेसिपी 28 जून को इंटरनेट पर शेर की गई थी और अब तक यह 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज पर कर चुकी है। यह एक बहुत ही अलग और कभी भी दिमाग में ना आने वाली रेसिपी है। जिस वजह से लोग इसे उत्सुकता के साथ देख रहे हैं। इस पर जमकर कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।
लोगों ने जमकर लिए कमेंट
पॉप्सिकल बर्गर की रेसिपी को देखकर एक यूजर ने कहा कि “यह कोल्ड चीज बर्गर मुझे बिल्कुल भी नहीं चाहिए।” एक का कहना था कि “इस पार्टी में मुझे कभी शामिल ही नहीं होना है।” एक व्यक्ति ने कहा कि “यह बस कुछ भी कर रही है।” एक ने कहा कि “अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ कोई ना घूमें तो यह बिल्कुल सही है।” एक यूजर ने रेसिपी देख सीधे जेल में का कमेंट कर दिया।
