Palak Muchhal Wedding
Palak and Mithoon Wedding

Palak Muchhal Wedding: सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक कंपोजर मिथुन शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी वेडिंग में पलक रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आयीं। दोनों ही सफल कलाकार हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पलक और मिथुन फिल्म आशिकी टू से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर चल रहा है। जहाँ एक तरफ फिल्म स्टार शादियां कर रहे हैं वहीं सिंगर पलक मुच्छल भी साथ फेरे ले चुकी हैं। प्ले बैक सिंगर पलक मुच्छल म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ अपने रिश्ते पर फाइनल मोहर लगा दिया है। दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। दोनों सेलेब्स साथ बेहद ही क्यूट दिखे।

प्री वेडिंग फंग्शन में पंहुचे थे जैकी श्रॉफ और शीबा

सिंगर पलक मुच्छल की शादी की पूरी रीति रिवाज के साथ पूरी हुई। पिछले हफ्ते भर से शादी की तैयारियाँ जोर शोर से चल रही थी। चार नवम्बर को पलक की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी रखी गयी। पलक के प्री वेडिंग फंग्शन मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और एक्ट्रेस शीबा भी पलक के सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया। पलक की शादी का जश्न इंदौर में आयोजित किया गया था। मेहंदी फंग्शन में जैकी दादा ने भी अपने हांथों में मेहंदी लगवाई। अपने प्री वेडिंग फंग्शन में पलक मोरकंठी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं।

पलक और मिथुन नौ सालों से एक दूसरे के साथ

सिंगर पलक मुच्छल की शादी 6 नवम्बर को इंदौर में हुई। जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई चेहरे शामिल हो सकते हैं। यूं तो बॉलीवुड में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। लेकिन आज भी प्यार के पंछी अपने प्यार की लंबी उड़ान उड़ने में पीछे नहीं। जहाँ फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते बनते और बिगड़ते है पलक मुच्छल और मिथुन ने अपने नौ साल के रिलेशनशिप से लोगों को इंस्पायर्ड किया है। दोनों कपल पिछले नौ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने फाइनली अपने प्यार को खूबसूरत रिश्ते में बदल दिया। पलक और मिथुन ने फिल्म आशिकी 2 में एक साथ काम किया था।

ग्रांड रिशेप्सशन में टीवी जगत के पंहुचे कई सितारे

पलक मुच्छल और मिथुन की वेडिंग रिसेप्शन रविवार को रखी गयी थी। जिसमे कई सेलेब्स भी नजर आए थे। ये दोनों क्यूट कपल ने एक साथ कई फिल्म में काम किया। इसमें प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में शामिल है। पलक मुच्छल और मिथुन ने अपनी वेडिंग का ग्रांड रिशेप्शन मुम्बई में आयोजित किया है। जिसमे टीवी जगत के जाने माने चहरे शामिल थे। इसमें टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली,रश्मि देसाई,सिंगर ,नीति मोहन, आदित्य नारायण ,सोनू निगम,रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला,डायरेक्टर मुकेश भट्ट,डेजी शाह,सिंगर सोनू कक्कड़ जैसे सेलेब्स ने भी न्यूली वेड्स कपल्स को ब्लेस किया और उनके साथ फोटो पोज दिए.ये ब्यूटीफुल कपल मुम्बई में भी ग्रैंड रिशेप्शन देगें।

Leave a comment