मीका सिंह ने दोस्‍त को दिया जन्‍मदिन पर करोडों का तोहफा: Mika Singh Friendship News
Mika Singh Friendship News

Mika Singh Friendship News: बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह अक्‍सर ही चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। बॉलीवुड के इस सिंगर को यारों का यार भी कहा जाता है। ये बात उन्‍होंने एक बार फिर साबित कर दी है। उन्‍होंने अपने बचपन के दोस्‍त कंवलजीत को जन्‍मदिन पर बेहद ही खास और मंहगा तोहफा दिया है। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मीका सिंह ने दिया 8 करोड़ का फ्लैट

मीका सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार वजह है दोस्‍त के लिए उनकी दिलदारी। मीका सिंह ने अपने बचपन के दोस्‍त को कंवलजीत को जन्‍मदिन के मौके पर 4 करोड़ रूपए का फ्लैट दिल्‍ली में और 4 करोड़ का फ्लैट मुंबई में गिफ्ट दिया है। एक सोशल मीडिया पर इस खबर के शेअर किए जाने के बाद लोग मीका सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्‍ट पर फैंस अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं भी एक ऐसा ही दोस्‍त डिजर्व करती हूं। यहां तो सब भूखे.. न.. हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरे दोस्‍त को अमीर बनने दो फिर वो भी मुझे ऐसे ही गिफ्ट देगा। वहीं एक यूजर ने अपने दुख को बताते हुए कहा एक आप हैं और एक मेरे दोस्‍त हैं जो मेरे मीम्‍स की तारीफ कर कमेंट भी नहीं करते। मीका सिंह अपनी दिलदारी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

पहले भी दे चुके हैं महंगा तोहफा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मीका सिंह ने अपने बचपन के दोस्‍त को महंगा तोहफा दिया है। इसके पहले भी वे अपने दोस्‍त को एक महंगी कार गिफ्ट कर चुके हैं। इसी साल मार्च में मीका सिंह ने कंवलजीत सिंह को मर्सिडीज बेंज गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 75 लाख थी। इस गिफ्ट के बाद उनके दोस्‍त ने मीका सिंह के लिए एक नोट भी लिखा था। जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि ‘ हम 30 साल से एक दूसरे के साथ हैं। हमारा रिश्‍ता दोस्‍त, बॉस या किसी भी दूसरे रिश्‍ते से बड़ा है। हम जीवन भाई की तरह हैं। पाजी मेरी फेवरिट कार गिफ्ट करने के लिए शुक्रिया। आपका दिल बहुत बड़ा है। आपका तोहफा मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

मीका हैं करोडों की सम्‍पत्ति और प्राइवेट जेट के मालिक

आपको बता दें कि मशहूर सिंगर मीका सिंह करोडों की सम्‍पत्ति के मालिक हैं। वे लगभग 100 करोड की सम्‍पत्ति के मालिक हैं। उनके पास मुंबई में आलीशान घर है और एक फार्म हाउस है। मीका सिंह ने कुछ दिनों पहले दिल्‍ली में भी एक लग्‍जीरियस अपार्टमेंट खरीदा था। आपको बता दें क‍ि मीका सिंह के पास एक प्राइवेट जेट भी है। उन्‍हें महंगी गाडियों का भी शौक है। बीएमडबल्‍यू और ऑडी ककी लेटेस्‍ट कार के अलावा उनके पास हमर और एक महंगी बाइक भी है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...