सुहाना खान जुड़ी लोकप्रिय ब्यूटी ब्रांड से
सुहाना खान न्यूयॉर्क के ब्रांड मेबेलिन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हैं। यह उनके फैंस के लिए काफी बड़ी खुशी की न्यूज है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-
Maybelline Brand Ambassador: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी अब काफी ज्यादा लाइमलाइट में नज़र आने लगी हैं। सुहाना इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही उनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी ज्यादा बढ़ रही है। फिलहाल सुहाना मेबेलिन (Maybelline) की ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की वजह से सुर्खियों में आ रही हैं। बता दें कि बीते सोमवार को मुंबई में सुहाना का पहला मीडिया इवेंट हुआ था। इस इवेंट में सुहाना ने रेड बॉस लेडी पैंट सूट कैरी किया और आप उन्होंने पहली बार मीडिया को एड्रेस भी किया। इस मीडिया इवेंट में लोगों की नजरे सुहाना से हट नहीं रही थीं। अपनी बेटी की इस उपलब्धि को लेकर शाहरुख काफी भी ज्यादा खुश हैं।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी बेटी पर काफी ज्यादा प्यार बरसाया है। साथ ही इसका क्रेडिट शाहरुख खुद को भी दे रहे हैं। वहीं, सुहाना ने भी शाहरुख की पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
रेड सूट में ग्लैमर लुक
मुंबई में हुए इवेंट में सुहाना रेड कलर का पैंट और सूट बनकर आई थीं। सुहाना के इस लुक का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें सुहाना काफी मुस्कुराते एंट्री ली। सुहाना इस ड्रेस में काफी ज्यादा ग्लैमरेस लग रही थीं। वहीं, चारों ओर उनकी काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं।
काफी स्टाइलिश हैं सुहाना
सुहाना की इंस्टाग्राम फिक्टर को देखकर आपको लग सकता है कि वह कितनी ज्यादा स्टाइलिश हैं। उनकी स्टाइल की वजह से आप उनकी फैन-फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वे हर तरह के कपड़े को काफी अच्छे और सलीके तरीके से कैरी करती हैं, जो उनके स्टाइल को एक अलग ही लुक देता है।
सांवलेपन को लेकर हुई हैं ट्रोल
सुहाना आज मेबेलिन की ब्रांड एम्बेसेडर बन चुकी हैं, जो मेकअप प्रोडक्ट्स का काफी बड़ा ब्रांड माना जाता है। ऐसे में सुहाना का इस कंपनी में ब्रांड एम्बेसडर चुनना बहुत ही बड़ी बात है। क्योंकि सुहाना उन में से एक हैं, जिन्होंने अपने स्किनटोन को लेकर काफी ज्यादा क्रिटिसिज्म झेला है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए यह एक फॉरर्ड स्टेप होगा, जो डस्की स्किन वालों का मजाक उड़ाते हैं या फिर नफरत करते हैं।
द आर्चीज़ में आएंगी नजर
सुहाना के करियर की बात करें तो फिलहाल किंग खान की बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयार कर रही हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ जुड़ना उनके पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बनाता है। बता दें कि सुहाना जल्द ही आइकॉनिक अमेरिकी कॉमिक सीरीज पर आधारित जोया अख्तर की ‘द आर्चीज़’ में नजर आएंगी। इस सीरिज़ के जरिए सुहाना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं, जिसे लेकर कई लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।
सुहाना के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को ओटीटी डेब्यू के लिए रखा गया है, फिलहाल इसके रिलीज़ की तारीख तय नहीं की गई है।