Mouni Roy Casting Couch Story
Mouni Roy Casting Couch Story

Summary: मौनी रॉय ने बताया डरावना पल, जो उनके करियर की शुरुआत में हुआ

टीवी शो ‘नागिन’ से मशहूर हुई मौनी रॉय ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दर्दनाक अनुभव साझा किया। 21 साल की उम्र में एक फिल्म के नैरेशन के दौरान उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश हुई, जिसमें एक शख्स ने उनका मुंह पकड़कर माउथ-टू-माउथ सांस देने की कोशिश की। इस घटना ने उन्हें कई रातों तक सोने नहीं दिया और हर किसी पर शक करने को मजबूर किया।

Mouni Roy Casting Couch Story: टीवी शो ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर हुई मौनी रॉय ने आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे बहुत सारी मेहनत, संघर्ष और हिम्मत की कहानी छिपी हुई है। बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे एक काला सच भी है। इसके बारे में कई कलाकार बात करते रहे हैं। अब हाल ही में मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसे याद करके आज भी वे भावुक हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के नैरेशन के दौरान उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई थी।

दरअसल, मौनी रॉय हाल ही में इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा के शो ‘स्पाइस इट अप’ में पहुंची, जहां उन्होंने अपने साथ हुए एक दर्दनाक पल को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब जब मौनी रॉय से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच या किसी ऐसे व्यवहार का सामना किया है, जो उन्हें बेकार या अजीब लगा हो।

इस पर उन्होंने कहा ‘कास्टिंग काउच तो नहीं हुआ लेकिन बदतमीजी हुई। उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया। मौनी रॉय ने कहा कि मैं 21 साल की थी और मैं किसी के ऑफिस में गई थी, जहां ऑफिस के अंदर लोग मौजूद थे और कथा सुनाई जा रही थी। कथा में अचानक एक दृश्य आता है कि लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है। फिर लड़की बेहोश हो जाती है और नायक उसे बाहर निकालता है और उसके मुंह पर अपने मुंह को रख कर उसे सांस देता है। इसके बाद लड़की होश में आ जाती है।’

आगे मौनी रॉय ने बताया कि एक शख्स ने सचमुच उनका मुंह पकड़ लिया और उन्हें मुझे माउथ-टू-माउथ सांस देने लगे। ये सब अकेले कमरे में हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शॉक्ड थी। कुछ वक्त तक मुझे समझ नहीं आया कि वो क्या रहा है। मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे, मैं नीचे की तरफ भागी। हालांकि मौनी ने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। ये भी बताने से वो कतराती रहीं कि ये शख्स कोई एक्टर था या डायरेक्टर। मौनी ने कहा कि ये अनुभव इतना भयानक था कि वो कई रातों तक जागती रहीं और हर किसी पर शक करती रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो आज तक इससे उबर नहीं पाई हैं।

मौनी रॉय आज टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2006 से की। इसके बाद वे ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव… महादेव’ और ‘जरा नचके दिखा’ जैसे शोज़ में नजर आईं। मौनी को सबसे ज्यादा पहचान ‘नागिन’ शो से मिली। इसमें उन्होंने शिवन्या और शिवांगी का किरदार निभाया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस शो ने मौनी को टीवी की बड़ी स्टार बना दिया।

टीवी की दुनिया में बड़ी पहचान बनाने के बाद मौनी रॉय ने फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी पहली फिल्म ‘गोल्ड’ 2018 थी। इसके बाद वे ‘मेड इन चाइना’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ जैसी फिल्मों में दिखीं। इन दिनों मौनी रॉय अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। वह जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मौनी एक अच्छी डांसर भी हैं और कई रियलिटी शोज़ व अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म कर चुकी हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...