Family Man 3 Cast Fees
Family Man 3 Cast Fees

Summery- फैमिली मैन 3 कास्ट सैलरी रिपोर्ट

Family Man 3 में मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत की फीस को लेकर बड़ा मुकाबला, जानिए किसने सबसे ज्यादा रकम ली और किसका किरदार सबसे महंगा पड़ा।

Family Man 3 Cast Fees: अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे सफल स्पाई थ्रिलर सीरीज में शामिल ‘द फैमिली मैन’ एक बार फिर अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों को रोमांच से भरने लौटी है। मनोज बाजपेयी का दमदार अंदाज़, कहानी का शार्प ट्विस्ट, और दुनिया भर में मौजूद खतरे से जूझते एक आम आदमी की असाधारण कहानी। इन सबके संग सीरीज ने वापसी का ऐसा अंदाज़ दिखाया है, जिसे देखकर OTT दर्शकों के बीच फिर वही पुरानी दीवानगी लौट आई है। लेकिन इस बार खेल कहानी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों की दिलचस्पी एक और चीज़ की ओर बढ़ी, जो है सीजन 3 की स्टार कास्ट को मिली भारी फीस। चर्चा इस बात की है कि मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत में से किसने तगड़ी कमाई के मामले में बाजी मारी है।

शो की धड़कन माने जाने वाले मनोज बाजपेयी का श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी करना इस सीजन की सबसे बड़ी जीत है। पहले सीजन्स की ऐतिहासिक सफलता के बाद मनोज की लोकप्रियता, स्टार वैल्यू और कंटेंट-पुल इतनी ऊंचाई पर पहुंच चुकी है कि सीरीज को उनकी मौजूदगी ही ब्रांड बना देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने ‘फैमिली मैन 3’ के लिए 20 से 22 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है।  

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद एक बार फिर मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत आमने-सामने हैं, लेकिन इस बार लड़ाई एक्टिंग की नहीं, किरदार और ताकत की है। जयदीप अहलावत, सीरीज में रुकमा के रूप में दिखते ही कहानी की दिशा ही बदल देते हैं। उनकी एंट्री ने शो में कितना धमाका किया है, यह OTT दर्शकों के रिएक्शन में साफ देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस सीरीज के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए लिए हैं।  

सीरीज में मेजर समीर बनकर दिखाई देने वाले दर्शन कुमार के किरदार की गहराई पहले से ज्यादा बढ़ी है। दूसरे सीजन की तरह इस बार भी उनकी मौजूदगी कहानी की नर्व पकड़कर रखती है। इस सीजन के लिए 8 से 9 करोड़ रुपए की अनुमानित फीस उन्हें मिली है, जो साफ दर्शाता है कि सीरीज में उनका महत्व अब पूरी तरह मुख्य श्रेणी में शामिल हो चुका है।

अगर श्रीकांत तिवारी कहानी का दिमाग हैं, तो जेके तलपड़े इस मिशन का दिल। शारिब हाशमी की टाइमिंग, ह्यूमर और इमोशंस की सॉलिड मिक्सिंग ने फैन्स को हमेशा उनसे जोड़े रखा है। पहले सीजन से अब तक लगातार बने रहने वाले शारिब ने इस बार करीब 5 करोड़ रुपए कमाए हैं।

प्रियामणि, श्रीकांत की पत्नी सुचित्रा तिवारी के रूप में इस बार और ज्यादा प्रभावी नजर आती हैं। पारिवारिक तनाव, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और अनबोले दर्द को उन्होंने नए स्तर पर निभाया है। सीरीज के इस सीजन के लिए उन्हें लगभग 7 करोड़ रुपए मिले हैं, जो उनके किरदार की महत्वपूर्णता पर मुहर लगाता है।

इस बार कहानी में एक नया मोड़ निम्रत कौर लेकर आती हैं, जो मीरा नाम के किरदार में दिखाई देती हैं। श्रीकांत तिवारी के मिशन को उलझाने में उनकी भूमिका बेहद निर्णायक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस सीजन के लिए 8–9 करोड़ रुपए लिए हैं, यानी वह फीस के मामले में टॉप सेलेब्स में शामिल हैं।

धृति तिवारी यानी अश्लेषा ठाकुर एक बार फिर रिबेल और टफ अंदाज़ में नजर आ रही हैं। इस बार उनका स्क्रीन टाइम और प्रभाव दोनों बढ़े हैं। उन्होंने इस सीजन के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं, जो युवा कलाकार के लिए प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...