कौन है Bigg Boss OTT 2 में धमाकेदार एंट्री करने वाली मनीषा रानी, शहनाज गिल से हो रही तुलना: Manisha Rani in Bigg Boss
Manisha Rani in Bigg Boss

Manisha Rani in Bigg Boss: बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर रियलिटी शो में इस बार सब कुछ बदला नजर आने वाला है। इस सीजन में भी कई ऐसे दिग्गज कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। इस बार शो में मनीषा रानी नजर आएंगी। हर कोई जानना चाहता है आखिर, मनीषा रानी है कौन। आइए आपको बताते हैं आखिर मानीषा रानी क्यों लाइमलाइट में हैं।

Bigg Boss OTT 2 कब और कहा रिलीज होगा

आपको बता दें कि Bigg Boss OTT 2 का प्रीमियर 17 जून को होने वाला है। इस शो को आप रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर ऑनएयर देख सकते हैं। पिछले कई सालों की तरह इस साल भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।

कौन हैं मनीषा रानी

मनीषा बिहार की एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर हैं, जिनकी तुलना बिग-बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स अर्चना गौतम और शहनाज गिल से की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मनीषा अपने कंटेंट से सोशल मीडिया पर फैंस को खूब हंसाती हैं और उनका मनोरंजन करती है।

दर्शकों को ऐसी उम्मीदें हैं कि जिस तरह से शहनाज ने अपना पंजाबीपन और अर्चना ने अपना यूपी वाला स्वैग दिखाया था वैसे ही मनीषा अपना बिहारी स्टाइल स्वैग दिखाकर सभी का दिल जीत लेंगी।

कपिल शर्मा शो में दिखीं

मनीषा की सोशल मीडिया फोलोइंग बहुत ही ज्यादा जबरदस्त है। इससे पहले उन्हें कपिल शर्मा शो पर भी देखा जा चुका है। मनीषा बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया।

अब ये देखना है कि क्या मनीषा भी फैंस के दिलों पर शहनाज और अर्चना जैसी छाप छोड़ पाएंगी।