manasi kirloskar
manasi kirloskar

Who is Manasi Kirloskar: 9 अक्टूबर को रतन टाटा के स्वर्गवास की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने के बाद अब उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके पास टाटा संस में करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जाती है।

नोएल टाटा की इस नियुक्ति के बाद टाटा परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नोएल के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा, नेविल टाटा।

नेविल की शादी उद्योगपति परिवार की बेटी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो महाराष्ट्र के प्रसिद्ध किर्लोस्कर परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

मानसी विक्रम और गीतांजलि किर्लोस्कर की बेटी हैं और उनका जन्म 7 अगस्त 1990 को हुआ था। उनका परिवार पुणे में रहता है और टाटा परिवार की तरह ही एक समृद्ध औद्योगिक विरासत रखता है। नेविल और मानसी की शादी 2019 में मुंबई में रतन टाटा के आवास पर एक निजी समारोह में हुई थी।

मानसी किर्लोस्कर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

2023 में अपने पिता विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद, मानसी किर्लोस्कर को टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, वह टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा मैटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेंसो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई कंपनियों की अध्यक्ष भी हैं।

व्यवसाय के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से यंग बिजनेस चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मानसी का जन्म

मानसी का जन्म 7 अगस्त 1990 को विक्रम और गीतांजलि किर्लोस्कर के घर हुआ था। उन्होंने अमेरिका के प्रसिद्ध रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से फाइन आर्ट्स में स्नातक की डिग्री ली है, जिससे उनकी कलात्मक सोच और बिजनेस की समझ का बेहतरीन मेल बना।

मानसी को कला से गहरा लगाव है और उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है। उन्हें दुनिया की अलग-अलग कलाओं, ऐतिहासिक जगहों और विभिन्न संस्कृतियों से प्रेरणा लेना पसंद है।

उनकी कला के प्रति लगन और हुनर को मशहूर कलाकार एम.एफ. हुसैन ने भी सराहा था, जिससे उन्होंने कला की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

बिजनेस में एंट्री

मानसी का परिवार भारतीय उद्योग जगत में गहराई से जुड़ा हुआ है। 1888 में लक्ष्मणराव किर्लोस्कर द्वारा स्थापित किर्लोस्कर ग्रुप पिछले 135 वर्षों से देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में गिना जाता है।

2023 में अपने पिता विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद मानसी ने ग्रुप में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स की वाइस-चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, वह किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, डेंसो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और टोयोटा मटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भी चेयरपर्सन हैं।

उनके नेतृत्व और योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है और संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें यंग बिजनेस चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

क्या-क्या है पसंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसी को रोमांचक गतिविधियों का बहुत शौक है। वह पर्वतारोहण, गहरे समुद्र में गोताखोरी, टेनिस और जल क्रीड़ाओं का भरपूर आनंद लेती हैं।

उन्हें ऐतिहासिक स्थलों और संग्रहालयों का दौरा करना भी पसंद है, जिससे उनकी कला और संस्कृति के प्रति रुचि झलकती है।

मानसी एक सामाजिक संस्था ‘केयरिंग विद कलर’ के साथ भी जुड़ी हैं, जो कर्नाटक के तीन जिलों के सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा और रचनात्मक विकास के लिए काम करती है।

उनके पिता विक्रम किर्लोस्कर का निधन 29 नवंबर 2022 को 64 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। विक्रम किर्लोस्कर को भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग के अग्रदूतों में गिना जाता है और टोयोटा को भारत में स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...