Summary: मलाइका अरोड़ा को नहीं पसंद चिकने लड़के, होना चाहिए फ्लर्टी और बढ़िया किसर
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस और स्टाइल आइकॉन हैं। वह अपनी पर्सनैलिटी और निजी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ अक्सर बातें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह बहुत रोमांटिक हैं और उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं।
Malaika Arora Love Life: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस और स्टाइल आइकॉन हैं। वह अपनी सुंदरता, स्टाइल और फिटनेस के साथ-साथ अपने बेबाक पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अक्सर अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन की छोटी-छोटी बातें शेयर करती रहती हैं, जिससे लोग उनके बारे में और जानना चाहते हैं। उनके प्यार और रिश्तों की कहानी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। अभी हाल ही में मलाइका ने बताया कि वह बहुत ही रोमांटिक हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अब दूसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं, इंटरव्यू में मलाइका ने क्या-क्या कहा।
दूसरी शादी के लिए तैयार
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुद को एक हार्डकोर रोमांटिक बताते हुए कहा कि वह दूसरी शादी के लिए भी पूरी तरह खुली हैं। उन्होंने कहा, “कभी ना कहना मत। मैं प्यार में विश्वास रखती हूँ।” इस बयान के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए और लोग सोचने लगे कि क्या मलाइका के लिए फिर से प्यार की राह खुल सकती है।
मलाइका अरोड़ा को कैसे मर्द पसंद है?
आपको बता दें, मलाइका के इस इंटरव्यू के बाद फैंस को उनका पुराना इंटरव्यू भी याद आ गया, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें किस तरह के पुरुष पसंद हैं। एक्ट्रेस ऐसे पुरुष को पसंद करती हैं जो थोड़े रफ टफ दिखते हों। उन्हें ज़्यादा चिकने या गोरे मर्द पसंद नहीं हैं। मलाइका ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो हल्का फ्लर्ट कर सकें और अच्छे किसर हों। वहीं, बहुत बातें करने या गॉसिप करने वाले पुरुष उन्हें पसंद नहीं आते।
रिलेशनशिप स्टेटस पर मलाइका का रिएक्शन
जब मलाइका से इंस्टाग्राम पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि वह “सिंगल भी हैं, रिलेशनशिप में भी हैं” और इसके बाद उन्होंने हिहि लिखा। मलाइका की बातों से साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह सिंगल हैं, लेकिन रिलेशनशिप में आने के लिए पूरी तरह तैयार भी हैं। इसके बाद फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।
अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप
हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ हमेशा से काफी रोचक रही है। उन्होंने अर्जुन कपूर को लगभग 6 साल तक डेट किया और उनके अफेयर की खबरें हमेशा सुर्खियों में रही हैं। दोनों अक्सर पब्लिकली एक-दूसरे को प्रमोट भी करते थे। हालांकि, पिछले साल खबर आई कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। बर्थडे पर दोनों ने एक-दूसरे को विश जरूर किया, लेकिन अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की।
अरबाज खान के साथ मलाइका का तलाक
मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान भी है, जिनके साथ मलाइका अक्सर छुट्टियों पर निकलती हैं।
