Mahima Chaudhary News: कॉमेडियन कपिल शर्मा हर हफ्ते अपने दर्शकों के लिए नया एपिसोड लेकर आते हैं। दर्शकों को उनके शो का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में उनके शो एक्ट्रेस महिमा चौधरी और मनीषा कोइराला नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कि जब वे कैंसर से लड़ रही थीं तब कपिल के शो से उन्हें काफी मदद मिली। महिमा ने स्टेज पर कॉमेडियन का शुक्रिया अदा भी किया। दरअसल, महिमा और मनीषा दोनों ही एक्ट्रेस कैंसर सर्वाइवर रही हैं।
महिमा चौधरी ने शो को बताया ‘डोज’ जैसा
शो में पहुंची एक्टर्स ने कपिल के साथ खूब मस्ती की। कॉमेडियन ने गाना गाते हुए दोनों एक्ट्रेस का शानदार वेलकम किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेसस भी अपनी फिल्मों के गाने गुनगुनाती हुई नजर आईं। महिमा चौधरी ने स्टेज पर आते ही कॉमेडियन कपिल की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिए। उन्होंने कपिल शर्मा के शो को कैंसर के दौरान एक डोज़ जैसा बताया।
एक्ट्रेस ने कहा, ‘तुम मेरी अच्छी हेल्थ का कारण हो। हाल ही के दिनों में मुझे कैंसर हो गया था। तो ऐसे में मुझे सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी ही देखनी थी, ताकि मैं सब कुछ भूल कर खुश रह सकूं। इसलिए मैं आपका शो लगा देती थी। मुझे पता ही नहीं चलता था कि मैं कब सो गई। लेकिन हां मुझे बीमारी से रिकवर होने में बहुत मदद मिली’।
कैंसर सर्वाइवर रह चुकी हैं महिमा और मनीषा

आपको बता दें कि बॉलीवुड में हिट फिल्में देनी वालीं महिमा चौधरी और मनीषा कोइराला कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से असफल लड़ाई लड़ चुकी हैं। कपिल सर्मा ने शो के दौरान बताया कि मनीषा कोइराला पहले भी उनके शो में आ चुकी हैं। कपिल ने इस दौरान कहा ‘आप 5 साल पहले शो पर आई थीं। उसके बाद अब आ रही हैं। आप पॉलिटिकल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं क्या इस वजह से आपने 5 साल का गैप लिया।’ ये सुनकर एक्ट्रेस मनीषा समेत सभी जोर जोर से हंसने लगते हैं।
