Summary: महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का था अपना साड़ी ब्रांड
महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का 27 सितंबर 2025 को निधन हो गया। दोनों का कॉलेज से शुरू हुआ रिश्ता 1987 में शादी तक पहुँचा, लेकिन 1995 में दोनों का तलाक हो गया।
Deepa Mehta Death: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की दुनिया में महेश मांजरेकर एक बड़ा नाम हैं। एक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन और निर्माण में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन उनकी प्रोफेशनल सफलता के साथ उनकी पर्सनल जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। महेश मांजरेकर ने अपनी पहली पत्नी दीपा मेहता से अलग होने के बाद दूसरी शादी तो कर ली लेकिन दीपा मेहता सिंगल ही रहीं। 27 सितंबर 2025 को उनका निधन हो गया। आइए जानते हैं दीपा मेहता के बारे में।
मां की मृत्यु पर बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट

दीपा और महेश के दोनों बच्चे फिल्मों से जुड़े हुए हैं। अश्वमी और सत्य अपने पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़े हैं, लेकिन अपनी मां से उन्हें जीवन जीने का साहस मिला है। यही वजह है कि मां की मृत्यु ने उन्हें तोड़ दिया है। बेटे सत्य ने अपनी मां के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “I miss you, mumma.” यह एक छोटे से वाक्य में उनके गहरे दर्द और प्रेम को बयान करता है। हालांकि, महेश ने अभी तक दीपा मेहता की मृत्यु पर किसी तरह का कोई संदेश नहीं दिया है।
कॉलेज से शुरू हुई महेश मांजरेकर और दीपा मेहता की कहानी

दीपा और महेश की पहचान कॉलेज के दिनों से ही थी। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और 1987 में दोनों ने विवाह कर लिया। यह वह समय था जब महेश अपना करियर बनाने की राह पर थे। शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन में खुशियों का स्वागत किया। उनकी बेटी अश्वमी मांजरेकर का जन्म 29 अगस्त 1988 को हुआ और उसके बाद बेटे सत्य मांजरेकर का। साल 1995 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद बच्चे महेश के पास रहे, हालांकि मां-बच्चों का रिश्ता कभी कमजोर नहीं पड़ा।
दीपा की खुद की पहचान बनाने की जिद
तलाक के बाद दीपा ने खुद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने अपने हुनर को अपना हथियार बनाया और फैशन की दुनिया में कदम रखा। 2013 में उन्होंने Queen of Hearts by Deepa Mehta नाम से अपना साड़ी ब्रांड लॉन्च किया। कुछ ही वर्षों में यह ब्रांड मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर हो गया। उनकी बेटी अश्वमी अक्सर इस ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती दिखीं।
अलविदा सपने दिखाने वाली महिला को

27 सितंबर 2025 को दीपा मेहता का निधन हो गया। यह खबर उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। सत्य मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें दीपा ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिग बॉस मराठी 5 की कंटेस्टेंट अंकिता प्रभु वलावालकर ने भी दीपा को याद करते हुए लिखा – “उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों को नहीं, बल्कि हर उस लड़की को हिम्मत दी, जिसने सपने देखने की हिम्मत की।”
महेश मांजरेकर की एक्स्टेन्डेड फैमिली
दीपा से अलग होने के बाद महेश मांजरेकर ने एक्ट्रेस मेधा मांजरेकर से शादी कर ली। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम सई मांजरेकर है। इन्होंने “दबंग 3” से बॉलीवुड में एंट्री ली और मेजर और “कुछ खट्टा हो जाए” जैसी फिल्म में एक्टिंग की। मेधा मांजरेकर की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम गौरी इंगवाले है। गौरी भी एक एक्ट्रेस हैं, जिन्हें पंगरुन, दे धक्का 2 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
