Mahabharat Celebrities: 1988 वह दौर था जब हर घर में महाभारत का शोर गूंजा करता था। उस समय ब्लैक एंड व्हाइट के साथ रंगीन पर्दे पर भी महाभारत देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ जाया करती थी। बी आर चोपड़ा की ये टीवी सीरीज दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। करीब 2 सालों तक इसका प्रसारण किया गया था और सारे स्टार प्रसिद्ध हो गए थे।
महाभारत को अब 35 सालों का वक्त गुजर चुका है और उसके किरदार भी अब बदल गए हैं क्योंकि वक्त के साथ उनका चेंज हुआ है। चलिए आज हम आपको महाभारत के 5 कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो काफी बदल चुके हैं।
द्रौपदी

रूपा गांगुली को महाभारत में द्रोपदी का शानदार किरदार निभाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने इस किरदार को बहुत ही बखूबी से निभाया था और दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। अपने जमाने में बहुत ही सुंदर दिखने वाली रूपा का हुलिया अब पूरी तरह से बदल चुका है।
कर्ण

महाभारत में भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के बाद अगर किसी किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था तो वह कर्ण का ही था। अपने त्याग, तप और बलिदान से कर्ण ने बड़े बड़े महानों को चुनौती दी थी। इस किरदार को पंकज धीर ने निभाया था जो अब देखने में बिल्कुल अलग लगते हैं।
अभिमन्यु

महाभारत में अभिमन्यु का किरदार मयूर वर्मा को निभाते हुए देखा गया था और वह कहीं फिल्मों में भी नजर आए थे। महाभारत में मयूर को जिस किरदार में देखा गया था वह देखने के बाद अब जब उन्हें कोई देखेगा तो पहचानना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अब वह एक्टिंग से दूर हो गए हैं।
भीष्म पितामह

महाभारत में दिखाया गया भीष्म पितामह का किरदार की लोगों का पसंदीदा था। इस किरदार को मुकेश खन्ना ने निभाया था और बखूबी से दर्शकों के सामने पेश किया था। अपनी यंग एज में भी उन्होंने इस बूढ़े किरदार में जान फूंक थी। मुकेश खन्ना की उम्र अब काफी हो चुकी है और वो बिल्कुल अलग नजर आते हैं।
दुर्योधन

पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद वो रातोंरात सुपरस्टार बन गए और दर्शकों के बीच फेमस हो गए। उन्होंने अपने इस कैरेक्टर में इतनी जान फूंक दी थी कि लोग उन्हें विलेन के तौर पर ही देखा करते थे। दुर्योधन के किरदार से अब उनका लुक काफी अलग है।
