Lantern Festival : चीन में मनाए जा रहे लूनर न्यू ईयर का पहला पखवाड़ा लैटर्न फैस्टिवल के साथ पूरा हो गया। साल के पहले पूर्ण चंद्रमा के साथ वसंत महोत्सव का समापन होता है। इस मौके पर शिनजियांग, हुबेई, हुनान, गांशू समेत अन्य राज्यों में पारंपरिक डांस के साथ लाइटिंग की गई, जो करीब 3500 सालों से चीन की संस्कृति का हिस्सा रहा है।
दरअसल, स्प्रिंग, लैंटर्न फेस्टिवल लूनिसोलर चीनी कैलेंडर में पहले महीने के पद्रहवें दिन मनाया जाता है। पश्चिमी हान राजवंश के समय में यह महत्वपूर्ण त्योहार बन गया था। इस खास फेस्टिवल में बच्चे रात में पेपर के लालटेन लेकर घरों से बाहर जाते हैं और उसमें पहेलियों को हल करते हैं। ऐसी मान्यता है कि ये रोशनी पूर्वजों के लिए की जाती है, जो लोगों के जीवन में प्रकाश लाता है।
