जानिए क्यों जलती रहती है इस पहाड़ पर आग
यह पहाड़ी है यानर डाग जिसका मतलब है ‘जलती हुई पहाड़ी’ है। यह अजरबैजान के अबशेरोन प्रायद्वीप में स्थित है।
Land of Fire: पहाड़ों की सैर तो आपने खूब की होगी लेकिन एक ऐसा पहाड़ के बारे में जान लीजिए जहां हजारों सालों से आग जल रही है। इसे न तो बारिश बुझा पाई और न ही बर्फ। यह पहाड़ी है यानर डाग जिसका मतलब है ‘जलती हुई पहाड़ी’ है। यह अजरबैजान के अबशेरोन प्रायद्वीप में स्थित है। लैंड ऑफ फायर के नाम से मशहूर अजरबैजान प्राकृतिक गैस से भरपूर है और इसलिए पहाड़ी पर हमेशा आग जलने का कारण है यहां फैली प्राकृतिक गैस।
कॉकेशस के पूर्वी भाग में स्थित अजरबैजान एक गणराज्य है। यह एशिया और पूर्वी यूरोप के बीच बसा हुआ है। यह सबसे पुराना तेल उत्पादक वाला देश माना जाता है।
