Kushi Trailer Release: साउथ की जानी मानी स्टार सामंथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फ़िल्म ‘खुशी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म में विजय और सामंथा के प्यार और तकरार को एक रोमांटिक अंदाज में पेश किया जा रहा है। पिछले दिनों ऐसी कई घर परिवार के बीच कपल की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया है। फिर चाहे वो सारा और विक्की कौशल की ‘जरा हटके जरा बचके’ हो या फिर रणवीर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’। प्यार और नोंक झोंक वाली इन रोमांटिक कहानियों को दर्शकों ने पसंद किया। हाल ही में करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी अपने प्यार को पाने के लिए परिवारों के साथ एडजस्टमेंट के ट्रायल को भी दर्शकों ने खूब सराहा। अब विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की आने वाली ‘खुशी’ में प्यार की कहानी 1 सितम्बर को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में आने वाली है।
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत कश्मीर की खूबसूरत वादियों से होती है। विजय देवरकोंडा की मुलाकात सामंथा से कश्मीर में ही होती है। वहां सामंथा को देख विजय का (विक्रम) प्यार हो जाता है। वे सामंथा (आराध्या)के पीछे पीछे हर जगह घूमने लगते हैं। आराध्या को बुर्के में देख उन्हें लगता है कि वे मुस्लिम हैं इसलिए बेगम बुलाने लगते हैं। कुछ दिनों बाद पता चलता है कि वे ब्राह्मण हैं। आराध्या भी विक्रम को पसंद करने लगती हैं। दोनों अपने परिवारों से शादी की बात करते हैं। दोनों की कुंडली में दोष है और शादी के बाद उनकी नहीं बनेगी ऐसा देख परिवार मना कर देते हैं। आराध्या विक्रम से कहती हैं कि हम इन्हें दिखा देंगे कि जिंदगी साथ बिताने के लिए बस प्यार ही काफी है। दोनों शादी कर लेते हैं। बस प्यार की फेयरीटेल यहीं खत्म हो जाती है। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नोंकझोंक शुरू होने लगती है। इसके बाद कोई बात प्यारी नहीं लगती। आराध्या कहती है कुंडली के दोष की वजह से ऐसा हो रहा है। लड़ाई करते हुए विक्रम कहते हैं कि मुझे अकेला छोड़ दो तो आराध्या कहती हैं कि मुझे घर से जाने के लिए कह रहे हो। वहां से वो चली जाती हैं। क्या इस नोंकझोंक की वजह से आराध्या विक्रम को छोड़ कर चली जाएंगी। क्या प्यार पर कुंडली का वार भारी पड़ जाएगा। ये जानने के लिए 1 सितम्बर तक आपको इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार
सामंथ रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की इस फिल्म में जयराम, सचिन खेड़कर, लक्ष्मी, रोहिणी, मुरली शर्मा, अली, वेन्नेला किशोर, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। ये रोमांटिक फैमिली ड्रामा मूवी तमिल, तेलगु, कन्नड, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।