Sonakshi Wedding Moments: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने शादी से पहले सात साल तक डेट किया था। इन्होंने बड़े शोशेबाज़ी को छोड़कर एक्ट्रेस के घर पर नजदीकियों की मौजूदगी में 23 जून को कोर्ट मैरिज की। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
शेयर की खास पलों की तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के दिन के कुछ खास पलों को शेयर किया, जो उनकी रिसेप्शन पार्टी से ठीक पहले फोटोज है। एक फोटो में ज़हीर शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज़ की नकल करते हुए दिखे, जिसमें सोनाक्षी ने उनके कंधे पर सर रखा हुआ था। दूसरी फोटो में, दोनों एक-दूसरे की आँखों में खोए हुए एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए दिखे।
शाहरुख ने दी बधाई
इसी पोस्ट में सोनाक्षी ने अपनी शादी की एक खास बात भी बताई। जिसमें कपल को एक लिफ्ट के अंदर देखा जा सकता है, जो फोन पर कुछ सुन रहे हैं। सोनाक्षी ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी थीं, और उन्हें सुनते हुए दोनों मुस्कुरा रहे थे।
सोनाक्षी ने यह भी खुलासा किया कि वह निश्चित रूप से पहली दुल्हन थी, जो दूल्हे से पहले तैयार हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद को पहली बार सिंदूर में देखकर रो पड़ी थी। इसके अलावा, जब एक्ट्रेस रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार हो रही थी, तो उसने चुपके से ज़हीर की एक झलक दूर से देखी थी।
अपने घर का चक्कर लगाते हुए दिखे
आखिरी दो फोटोज में कपल अपने घर के इर्द-गिर्द टहलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसे उन्होंने मिलकर बनाया है। सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में सभी फोटो के पीछे के सार को बताते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने यह भी कहा कि शादी की चीजों के बीच इस पल को उन्होंने अपने लिए चुराया था।
