Ankita Lokhande House
Ankita Lokhande House

100 करोड़ के घर में रहती हैं अंकिता लोखंडे, इंटीरियर देख भूल जाएंगे फिल्म स्टार्स का घर

आज के समय में अंकिता लोखंडे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अंकिता लोखंडे ने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड में आने तक का सफर तय किया है। अंकिता ने ये मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है जिसकी चर्चा एक्ट्रेस ने कई बार किसी न किसी इंटरव्यू में की है। अंकिता ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसमें खुश हैं।

Ankita Lokhande House: आज के समय में अंकिता लोखंडे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अंकिता लोखंडे ने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड में आने तक का सफर तय किया है। अंकिता ने ये मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है जिसकी चर्चा एक्ट्रेस ने कई बार किसी न किसी इंटरव्यू में की है। अंकिता ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसमें खुश हैं। अंकिता काफी लग्जरी घर की मालकिन हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल्स में रहने के लिए शिफ्ट हो गईं। यहां अंकिता और विक्की का आलीशान अपार्टमेंट है। यह घर भव्यता और इंटीरियर के मामले में किसी पांच स्टार होटल जैसा दिखता है।

मुंबई में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ एक 8 बीएचके आलीशान फ्लैट में रहती हैं। जिसके तस्वीरें अक्सर कपल सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। इसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार 100 करोड़ रुपए की है। अंकिता और विक्की का ये सपनों का आशियाना पूरा व्हाइट थीम पर बना हुआ है। ये घर का लिविंग एरिया है। जहां पर फर्नीचर भी व्हाइट रखा गया है।

अंकिता के घर की थीम क्लासिक ऑल व्हाइट है, जहां दीवारों से लेकर फर्नीचर तक सफेद रंग के हैं। सजावट के लिए लगी झूमर, लाइट्स भी सफेद रंग की हैं। पर्दे और वॉल हैंगिंग में भी सफेद रंग का टच दिया गया है।

The living area of ​​Ankita’s house is quite big

अंकिता के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है, जिसमें सफेद रंग का बड़ा सा सोफा सेट रखा है। लिविंग रूम को प्राकृतिकता से जोड़ने के लिए बड़े-बड़े कई पौधे सजाएं गए हैं जो सफेद पर हरे रंग के कारण सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

balcony of the house
This view is seen from the balcony of the house

अंकिता का फ्लैट अपार्टमेंट पर 19वें फ्लोर पर है। घर की बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा दिखता है। बालकनी वाइट और ग्रे शेड के कॉम्बिनेशन से तैयार की गई है। रंग बिरंगे फूलों के साथ शेड को मैच करने की कोशिश की गई है।

घर में बड़ा पूजा का कमरा है, जहां अंकिता और विक्की हर साल गणेश स्थापना और पूजा करते हैं। इसके सामने खूबसूरत वॉल पेंटिंग सजी है। अंकिता के घर की दीवारों को सफेद कलाकृतियों से सजाया गया है। वहीं जगह जगह पर मिरर वॉल लगे हैं, जहां अक्सर एक्ट्रेस फोटोशूट कराती हैं।

interior
surprised to see the interior

घर के साथ ही इसका एंट्रेंस भी बेहद अच्छा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि घर में जितनी भी डेकोरेटिव चीजें हैं, उसमें से कई विदेशों से खरीदी गई है। अंकिता के घर में आपको एक नहीं कई सारी बड़ी-बड़ी बालकनियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा एक कॉर्नर लाइब्रेरी को भी दिया गया है। अंकिता ने अपने घर की बालकनी को भी बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया हुआ है, जहां आपको कई सारे अलग-अलग फूलों वाले पौधे भी दिखाई देंगे। घर में अंकिता और विक्की का कोजी बेडरूम भी है। इसे भी एक्ट्रेस ने पूरा व्हाइट रखा है। यहां व्हाइट कलर का बेड लगाया गया है। घर में अंकिता ने एक मिरर वॉल भी बनवाई हुई है, जहां अक्सर अलग-अलग लुक्स में फोटोशूट करवाती हुई नजर आती हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...