Overview: खुशी मुखर्जी के बोल्ड लुक पर नेटिजन्स ने कसा ताना
स्प्लिट्सविला 10 की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी हमेशा से अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रही हैं। 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुरई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Khushi Mukherjee New Bold Look With Labubu Doll: स्प्लिट्सविला 10 की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी हमेशा से अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रही हैं। 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुरई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रशंसकों को अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन से अपडेट करती रहती हैं। हालांकि, अपने बेबाक आउटफिट्स के कारण उन्हें अक्सर आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। वह अपने अनोखे फैशन ऑप्शन्स पर यूजर्स द्वारा किए गए कमेंट का जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती हैं।
लाबूबू डॉल के साथ दिखी खुशी मुखर्जी
हाल ही में, खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने नए “प्यार” लाबूबू के साथ शहर में पोज देती नजर आईं और उन्होंने अपने फैशन से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एक काले रंग की कट-आउट ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें उनके कर्व्स बखूबी दिख रहे थे। इस लुक को उन्होंने एक भूरे रंग की लाबूबू डॉल के साथ और भी स्टाइलिश बनाया, जो उनकी कमर पर लटकी हुई थी।
उर्फी जावेद से हो रही है तुलना
खुशी के इस नए लुक पर नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय व्यक्त की। जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, वहीं कई लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से की और हैरानी जताई। कुछ कमेंट्स में कहा गया, “उर्फी फिर भी लाख अच्छी हैं” और “उर्फी तो फालतू में बदनाम है।”
सेलेब्स की नई पसंदीदा एक्सेसरी बनी लाबूबू डॉल
खुशी मुखर्जी का यह लाबूबू कनेक्शन उन्हें तेजस्वी प्रकाश, अनन्या पांडे और मौनी रॉय जैसी कई मशहूर हस्तियों से जोड़ता है। यह लाबूबू गुड़िया हांगकांग के कलाकार कासिंग लुंग द्वारा डिजाइन की गई है और मॉन्स्टर्स सीरीज का एक हिस्सा है। लाबूबू इन दिनों सेलेब्रिटीज के बीच एक ट्रेंडी एक्सेसरी बन गई है। रिहाना, दुआ लिपा, BLACKPINK की लिसा, शरवरी वाघ, मौनी रॉय, अनन्या पांडे और कई अन्य हस्तियों ने इस डॉल को अपने फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा बनाया है, जिससे यह आधिकारिक तौर पर फैशन की दुनिया में अपनी जगह बना चुकी है।
खुशी मुखर्जी का करियर
खुशी मुखर्जी पपराजी की पसंदीदा बन चुकी हैं और अपने फैशन च्वाइस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बालवीर रिटर्न्स में भी एक्टिंग की है और कई अडल्ट वेब सीरीज में दिखाई दी हैं। 2020 में, उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, केएम फिल्म्स भी लॉन्च किया और बोल्ड इज बे नामक एक मंथली डिजिटल मैग्जीन की शुरुआत की। इस पत्रिका में बॉलीवुड के स्टाइलिस्ट, फोटोग्राफर और मशहूर हस्तियां शामिल हैं।
2025 में करेंगी फिल्म
2025 में, खुशी अरबाज खान, राजपाल यादव और जन्नत ज़ुबैर के साथ एक बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी में कदम रखेंगी, जहां रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक डांस नंबर करती नजर आएंगी। खुशी अपने बोल्ड अंदाज के सभी का दिल जीत रही हैं। पैप्स उन्हें अक्सर स्पॉट करते नजर आते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें उनके इस अंदाज के लिए काफी हेट भी मिलता है।
Video credit- @bollywoodstreetsnap
