KBC 15 Promo: पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की इंजरी के बाद फैंस काफी दुखी थे। उनकी सलामती के साथ उनके फिर से काम करने और पर्दे पर उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार थे। अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए सोनी टीवी के शो केबीसी 15 का प्रोमो उनके लिए किसी बडी खुशखबरी से कम नहीं है। टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा क्विज रियलिटी शो केबीसी के हर सीजन के खत्म होने के बाद फैंस को यही लगता है कि अगला सीजन अमिताभ होस्ट करेंगे या नहीं। अमिताभ के अलग अंदाज और उनके व्यक्तित्व की वजह से इस शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। यहां तक की इस शो को किसी और होस्ट के साथ देखना भी उन्हें गंवारा नहीं। तो अमिताभ बच्चन और केबीसी के फैंस के लिए एक बार फिर से शो से जुडने का मौका आ गया है। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें शो के रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकारी के बारे में बताया जा रहा है।
प्रोमो में अमिताभ को देख फैंस हुए खुश
कौन बनेगा करोडपति का अगला सीजन जल्द ही एक बार फिर सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। शो से जुडा पहला सोनी टीवी के आफिशियल इंस्टा अकाउंट पर प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में केबीसी के लिए कंटेस्टेंट की दीवानगी को दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें एक महिला हॉट सीट तक पहुंचने के लिए एक सुरंग बना हॉट सीट के पास सेट पर बाहर निकलती है। वो अमित जी से कहती है बच्चने सर तो चलिए आप और हम खेलते हैं, उसे बीच में रोक कर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि देवी जी हॉट सीट तक पहुंचने के लिए ये उल जुलूल हथकंडे न अपनाएं। बस फोन उठाएं, यही एक तरीका है। केबीसी के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया 29 अप्रैल से शुरू हो रही है। रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए लाइंस खोल दी जाएंगी और पूछ गए सवालों का जवाब दे आप भी हॉट सीट तक पहुचने के लिए प्रयास कर सकते हैं।
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
अमिताभ जहां केबीसी के जरिए छोटे पर्दे पर फैंस के साथ जुडेगें वहीं वे इस साल कई फिल्मों के जरिए भी अपने फैंस का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2023 में वे टाइगर श्राफ के साथ ‘गणपत’ मूवी में अहम किरदार में नजर आएंगे। यही नहीं इस साल के अंत तक प्रभास और दीपिका की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी वे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सेक्शन 84, रणभूमि, हंसमुख पिघल गया और आर बाल्की की अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं।
