KBC 15 First Crorepati: अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। यह इस शो का 15 वांण सीजन है, जिसे अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। पंजाब के जसकरण सिंह ने एक करोड रुपए के सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन के पहले करोड़पति होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। चलिए आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं साथ ही 7 करोड़ के लिए कौन सा सवाल पूछा गया यह भी जानते हैं।
KBC 15 का पहला करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के पहले करोड़पति बनने वाले जसकरण सिंह पंजाब के तारांतरण के खालरा गांव के हैं। उनके गांव में बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन किया है और उनकी गिनती उन्हीं में से होती है। अपनी पढ़ाई के लिए वह 4 घंटे का सफर तय कर जाते हैं और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं।
पहली कमाई
जसकरण ने बताया कि वह अगले साल इस का पहला अटेम्प्ट देने वाले हैं और शो में जीती हुई राशि उनकी अब तक की पहली कमाई है। शो के दौरान उन्होंने बिग बी से कई सारी बातें साझा की और एक करोड़ जीतने के बाद उनसे 7 करोड़ का सवाल भी पूछा गया।
7 करोड़ का सवाल
कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ की रकम जीतने के बाद जसकरण को अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुनते हुए देखा गया कि किस तरह से वह पढ़ाई करने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करके जाते हैं और लाइब्रेरी जाने के लिए तो उन्हें 50 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर जाना पड़ता है। इस दौरान वो थोड़ा इमोशनल हो गए लेकिन बिग भी नहीं उन्हें ढाढस बंधाया। एक करोड़ के बाद उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा गया इसके बारे में शो की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया था लेकिन असली सवाल क्या है यह एपिसोड रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।