तुर्की के कायाकोय में घोस्ट विलेज बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
पहले विश्वयुद्ध के बाद से तुर्की की टॉरस पहाड़ियों के आसपास स्थित यह गांव वीरान पड़ा है, जिसमें करीब 400 घर बने हुए हैं।
Kayakoy Village: 100 साल से जो इलाका वीरान पड़ा हो और उसके फिर से आबाद होने की खबर हो, तो हर कोई उसके बारे में ज़रूर जानना चाहेगा। दक्षिण पश्चिमी तुर्की के कायाकोय में घोस्ट विलेज के नाम से मशहूर इलाका अब पर्यटकों से फिर से आबाद हो रहा है।
पर्यटकों की रूचि और यहां के नज़ारे का आनंद लेने के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए तुर्की सरकार ने इसे आबाद करने का फैसला लिया है। वास्तव में पिछले साल एक लाख से ज़्यादा पर्यटकों ने यहां विजिट किया था। इसे संग्रहालय के रूप में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
पहले विश्वयुद्ध के बाद से तुर्की की टॉरस पहाड़ियों के आसपास स्थित यह गांव वीरान पड़ा है, जिसमें करीब 400 घर बने हुए हैं। यहां पहले 20 हजार लोग रहा करते थे। यहां एक किला भी है और दो चर्च भी देखने को मिलते हैं।