Katha Ankahee Twist : कथा अनकही लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करवरहा है। शो के आगामी एपिसोड में माया कथा को धमकी देती है। कथा रघुवंशी को वियान की सेहत के बारे में अपडेट देती है। उधर तेजी ने कथा को गले लगाकर अपनी राहत व्यक्त की। इस बीच, माया ने वियान पर हमले के लिए युवराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी हुई है। इधर कथा चिंता में है और वो आरव और ग्रेवाल को वियान की स्थिति के बारे में भी बताती है।
युवराज की गिरफ्तारी
कैलाश ने युवराज की गिरफ्तारी की खबर कथा को बताने पहुंचेगा। साहसी कदम उठाते हुए कथा युवराज से वियान के खिलाफ उसके किया गए कामों के लिए उसका सामना करती है। हालांकि, युवराज का कहना है कि वियान ने कथा के साथ जो किया था उसके बारे में जानने के बाद वो बदला ले रहा था। कथा गलतफहमी दूर करने की कोशिश करती है इसके बावजूद, युवराज ने सुनने से इनकार कर दिया।
माया चल रही चाल
इधर कथा को सच्चाई का पता चकती है कि यह माया ही है जो उसे और वियान को अलग करने की कोशिश में सब कुछ कर रही है। माया, कथा को धमकी देती है कि वह आरव के साथ चली जाए और वियान को पीछे छोड़ दे। जवाब में, कथा माया को अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए कहती है लेकिन वियान के साथ रहने पर जोर देती है। माया गुस्सा हो जाती है।
वियान से मिलेगा आरव
कविता आरव को लेकर अस्पताल पहुंचती है। उनके साथ कथा भी है जो आरव को बेहोश वियान से मिलने की लिए ले आती है। माया भी यहां पहुंचती है और कथा को गुस्से से देखती है। आरव कथा से वियान के ठीक होने के बारे में पूछता है, जिस पर वह उसे आश्वस्त करती है कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा और वे उसे घर ला सकते हैं। यह अब कुछ माया को परेशान कर देता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि कथा धीरे से आरव का हाथ पकड़ लेगी और वियान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए मंदिर जाने को बोलेगी।
माया की चेतावनी
आरव कथा की बात सुनकर बिना किसी हिचकिचाहट के सहमत हो जाएगा। हालांकि, कथा का मूड तब बदल जाता है जब वह देखती है कि माया उसे गुस्से से घूर रही है। गंभीर अंदाज में, माया कथा को वियान की जिंदगी को छोड़कर जाने की चेतावनी देती है। वो कहती है कि अगर माया ने उसकी बात नहीं मानी तो वह आरव को सच्चाई उजागर कर देगी। अब माया को रहस्य उजागर करने से रोकने के लिए कथा क्या कदम उठाएगी? ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।