Karwa cahuth 2023, करवा चौथ
Karwa cahuth 2023, करवा चौथ

Karwa Chauth Scene in Movie: हर त्यौहार अपने साथ खुशियां लाते हैं। त्यौहारों से माहौल में रौनक होती है। त्यौहारों से ही व्यक्ति की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में थोड़ा बदलाव आता है। इसी तरह महिलाओं का त्यौहार करवा चौथ है जो उनके जीवन में खुशियां लाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं और उपवास रखती हैं। लेकिन अब ज़माना बदल गया है सिर्फ़ पत्नियां ही नहीं बल्कि उनके पति भी अपने प्यार का इज़हार करवाचौथ व्रत को रखकर करते हैं। इस तरह उनके रिश्ते में मजबूती आती है। इस दृश्य होती ही खूबसूरत है जिसमें दोनों ही एक दूसरे के लिए उपवास रखते हैं। इस खूबसूरत दृश्य को दर्शाने में हमारा बॉलीवुड पीछे नहीं है और हो भी क्यों इस प्रेम के त्यौहार के दृश्यों को कौन फिल्माना नहीं चाहेगा। आइये जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनमें करवा चौथ के खूबसूरत दृश्य को दर्शाया है।

1) दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

Karwa Chauth Scene in Movie
Karwa Chauth Scene in Movie-DILWALE DULHANIA LE JAAENGE

फ़िल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में करवा चौथ का खूबसूरत दृश्य फिल्माया गया है। फ़िल्म में सिमरन का करवाचौथ व्रत है जिसे वो अपने हीरो राज के साथ तोड़ती है। वो सिमरन को प्यार से खाना खिलाता है। करवा चौथ से समबन्धित सभी रीति रिवाज वो राज के साथ करती है। हंसी मज़ाक से सजा ये दृश्य बहुत पसंद किया जाता है।

2) बाग़बान

BAAGHBAAN
Karwa Chauth Scene in Movie-BAAGHBAAN

फिल्म ‘बाग़बान’ में करवा चौथ का बहुत ही इमोशनल सीन है। जब फिल्म में अमिताभ और हेमा मालिनी दोनों ही एक दूसरे के लिए व्रत रखते हैं और दूर रहते हुए वो किस तरह अपना व्रत तोड़ते हैं ये देख कर किसी भी आंखें भर जाएं। फिल्म का दृश्य दर्शकों को भावुक कर देता है।

3) हम दिल दे चुके सनम

HUM DIL DE CHUKE SANAM
HUM DIL DE CHUKE SANAM

फ़िल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में करवा चौथ पर तो खूबसूरत सा गाना है भी है। ‘चाँद छुपा बदल में’ , ये गाना किसे नहीं पसंद होगा। ये गाना अपने समय में बहुत हिट था। आज भी करवा चौथ फंक्शन में ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में ज़रूर रहता है। इस गाने में ऐश्वर्या और सलमान बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

4) कभी ख़ुशी कभी ग़म

KABHI KUSHI KABHI GHAM
Karwa Chauth Scene in Movie-KABHI KUSHI KABHI GHAM

फ़िल्म ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’ में करवा चौथ का भावुक कर देने वाला दृश्य है। इस दृश्य में जया बच्चन , काजोल से फ़ोन पर बातें कर रही होती हैं। इसमें वो सरगी के बारे में काजोल को बता रही होती हैं। दोनों ही भावुक हो जाते हैं। फ़िल्म का गाना ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ करवा चौथ के रीति रिवाजों को दर्शाता है। ये गाना बहुत ही पसंद किया जाता है।

5) ज़हर

ZEHER
Karwa Chauth Scene in Movie-ZEHER

फ़िल्म ‘ज़हर’ में करवा चौथ का दृश्य फिल्माया गया है। फ़िल्म में शमिता शेट्टी और इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में करवाचौथ का खूबसूरत दृश है जिसमें शमिता व्रत रखती हैं। फ़िल्म कपल के अलग होने के बाद फिर से मिलन की कहानी है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...