बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभी के दशक के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन की हर लड़की दीवानी है। वहीं उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी का हर कोई दीवाना है। गौरतलब है कि, कार्तिक एक मिडिल क्लास फैमिली से है और उन्होंने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद अब उनका नाम बॉलीवुड के सक्सेसफुल अभिनेताओं में शुमार है। कार्तिक अपनी डेब्यू मूवी से ही छा गए थे। आपको बता दें कि, इसकी वजह उनकी डायलॉग डिलीवरी थी। दरअसल, इस फिल्म में उन्होंने 150 सेकेंड का एक लंबा डायलॉग बोलकर युवाओं को अपना फैन बना लिया था।
View this post on Instagram
इस डायलॉग के बाद से ही कार्तिक को सभी मोनोलॉग किंग कहते है। वहीं कार्तिक आर्यन उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही अपनी जगह बना ली है। साथ ही कार्तिक की प्रॉपर्टी और संपत्ति की बात की जाए तो इस मामले में भी वो किसी से कम नहीं है। आपको बता दें कि, कार्तिक लाखों-करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। वहीं अगर आप भी कार्तिक की प्रॉपर्टी और संपत्ति के मामले में पूरी जानकारी चाहते है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है।
कार्तिक आर्यन की फीस
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक है। वहीं कार्तिक अपनी मूवी के लिए भी अच्छी मोटी रकम लेते है। आपको बता दें कि, कार्तिक ने अभी अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले वे एक फिल्म के लिए 5-7 करोड़ लेते थे, लेकिन अब वे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ की फीस चार्ज करते है। गौरतलब है कि, कार्तिक ने अपने करियर के दौरान बहुत पापड़ बेले है जिसके बाद अब जाकर उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। आपको कार्तिक के बारे में एक और बात बता दें कि, कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है।
कार्तिक का घर
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, कार्तिक पहले एक किराए के घर में रहते थे जिसके बाद अब उन्होंने मेहनत करके अपना खुद का घर ले लिया है। अभिनेता ने मुंबई के वर्सोवा में घर खरीदा है। उनके घर की कीमत करीब डेढ़ करोड़ के लगभग है। एक वेबसाइट के मुताबिक कार्तिक आर्यन कुल 36 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। ये कमाई उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और शो के जरिए की है। आपको बता दें कि, कार्तिक 16 ब्रांड एंडोर्स करते हैं जिनमें ‘फेयर एंड हैंडसम’ और ‘अरमानी वॉच’ जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।
View this post on Instagram
36 करोड़ के हैं मालिक
View this post on Instagram
गौरतलब है कि, हर लड़के का सबसे बड़ा शौक कार होती है ठीक वैसे ही कार्तिक भी कारों के शौकीन हैं। वहीं कार्तिक अपनी कमाई से अपने और अपने घरवालों के सारे सपने पूरे करते है। साथ ही कार कलेक्शन की बात की जाए उनके पास रॉयल एनफील्ड और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कारें हैं। इसके अलावा उनके पास एक कार है मिनी कूपर है जो उनके दिल के बेहद करीब है.और इसके पीछे का कारण यह है कि यह कार उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की है।
Celebrity Lifestyle - टीवी सीरियल के इन 10 कपल के लिए लकी रहा बिग बॉस
