'चंदू चैम्पियन' के फर्स्ट पोस्टर लुक में दिखा कार्तिक का अलग अंदाज़: Chandu Champion Poster
Chandu Champion Poster

Chandu Champion Poster: कार्तिक आर्यन अपने फैंस के लिए एक बार फिर हाज़िर हैं एक नए प्रोजेक्ट के साथ। कार्तिक की फिल्म चंदू चैम्पियन का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है। कार्तिक की फिल्म भूलभुलैया 3 का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है वहीं कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ का फर्स्ट लुक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया जिसके बाद से उनके फैंस और बेक़रार हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ का फर्स्ट लुक।

Also read: कार्तिक आर्यन की दुल्हनिया तलाशेगी ये एक्ट्रेस, एक्टर ने कही दिल की बात: Kartik Aryan’s Bride

फिल्म चंदू चैम्पियन के पोस्टर में कार्तिक दौड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में कितनी मेहनत की है ये पोस्टर में उनके शरीर को देखकर नज़र आ रहा है। पोस्टर में आप कार्तिक के मसल्स को बखूबी देख सकते हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘द मैन हु रेफ्यूज़्ड टू सर्रेंडर’ ये कैप्शन ही कार्तिक द्वारा निभाए जाने वाले किरदार का जज़्बा बता रहा है। पोस्टर को देखकर लगता है कि इस फिल्म में कार्तिक एक धावक की भूमिका निभाते नज़र आएँगे। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि चैम्पियन आ रहा है। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि अब कार्तिक अपने फैंस को एक चैम्पियन की कहानी से रूबरू करवाने आ रहे हैं। कार्तिक ने डायरेक्टर कबीर खान उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए शुक्रिया भी किया है। फिल्म चंदू चैम्पियन का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म 14 जून को रिलीज़ होगी। फिल्म चंदू चैम्पियन में कार्तिक के अलावा विजय राज और राजपाल यादव नज़र आएँगे।

कार्तिक के फैंस उनकी फिल्म भूलभुलैया का इंतज़ार कर रहे हैं। भूलभुलैया को लेकर भी काफी खबरें चर्चा में रही। कार्तिक के साथ भूलभुलैया में तृप्ति डिमरी भी नज़र आएंगी। ‘भूलभुलैया 2’ को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फैंस भूलभुलैया 3 का इंतज़ार कर रहे हैं। देखना होगा कि फिल्म भूलभुलैया 3 में दर्शकों को कितना मज़ा आता है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...