Karisma Kapoor says her daughter's fees haven't been paid for 2 months
Karisma Kapoor says her daughter's fees haven't been paid for 2 months

Summary: क्या सच में नहीं भरी गई करिश्मा की बेटी समायरा की फीस?

दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया कपूर के बीच संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में समायरा की दो महीने की फीस का मुद्दा भी सामने आया। बच्चों की ओर से दावा किया गया कि प्रिया कपूर ने फीस का भुगतान नहीं किया, जबकि प्रिया ने इस आरोप को खारिज किया।

Karisma Kapoor Fees Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में यह बताते हुए चिंता जताई कि अमेरिका की जिस यूनिवर्सिटी में वह पढ़ाई कर रही हैं, वहां की दो महीनों की फीस अब तक जमा नहीं हो पाई है। यह बात उनके वकील महेश जेठमलानी की ओर से जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में रखी गई। दलील सुनते ही अदालत ने माहौल शांत रखते हुए साफ तौर से कहा कि वह इस मुद्दे को भावनात्मक मोड़ देने वाली सुनवाई में बदलने के पक्ष में नहीं है।

दिल्ली हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने सबको चौंका दिया। करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश हुए सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि अमेरिका में पढ़ रही समायरा की दो महीने की फीस जमा नहीं की गई। तलाक के समझौते के अनुसार बच्चों के खर्चों की जिम्मेदारी संजय की थी, लेकिन अब उनकी प्रॉपर्टी का कंट्रोल प्रिया कपूर के पास होने की वजह से जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। यह बात सुनते ही जस्टिस ज्योति सिंह ने माहौल संतुलित रखते हुए कहा, “मैं नहीं चाहती कि यह सुनवाई मेलोड्रामैटिक बने।”

संजय की पत्नी प्रिया कपूर की ओर से पेश सीनियर वकील राजीव नायर ने इस आरोप को गलत बताया और कहा कि बच्चों द्वारा बताए गए सारे खर्च पूरे किए गए हैं। उन्होंने यहां तक यह कहा कि ऐसे मुद्दे उठाए ही इसलिए जाते हैं कि ये अखबार की सुर्खियां बनें। कोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे विवाद दोबारा अदालत में नहीं आने चाहिए।

यह पूरा मामला संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ की संपत्ति से जुड़ा है। करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अदालत से अनुरोध किया है कि प्रिया कपूर को 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को बेचने या अपने नाम करने से रोका जाए। उनका आरोप है कि संजय कपूर की वसीयत में हेरफेर किया गया और प्रिया कपूर ने खुद को एकमात्र उत्तराधिकारी दिखाने की कोशिश की है। दोनों बच्चे अपने पिता की विरासत में अपनी कानूनी हिस्सेदारी चाहते हैं। 

करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से उनके वकील ने यह भी अदालत को बताया कि उन्हें लगता है कि प्रिया कपूर उनके प्रति सौतेलेपन का रूखा व्यवहार करती हैं। यह बिल्कुल सिंड्रेला की सौतेली मां जैसा व्यवहार है।  उनका आरोप था कि प्रिया ने कई फैसले अपने बच्चों के हित में लिए और कोशिश की कि वह संजय की प्रॉपर्टी में उनके हिस्से को सीमित कर दें। इसी बीच प्रिया कपूर की ओर से अदालत को बताया गया कि करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले ही पारिवारिक ट्रस्ट से लगभग 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...