करिश्मा तन्ना का ऐसा रहा है फिल्मों का सफर
Karishma Tanna : करिश्मा तन्ना की हाल ही में स्कूप वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Karishma Tanna Stunning Looks: करिश्मा तन्ना किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये न सिर्फ रेड कार्पेट पर ट्रेंडसेटर के रूप में जानी जाती हैं, बल्कि वे अपने थ्रिलिंग प्रोजेक्ट्स का पिटारा आए दिन अपने फैंस के लिए तैयार रखती हैं। अभी हाल ही में करिश्मा के स्कूप सीरीज़ के ट्रेलर में धांसू अवतार देखा गया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। बता दें कि रेड कारपेट पर ऑरेंज आउटफिट्स में छा जाने के अलावा अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर करिश्मा ने अपने फैंस के बीच काफी ज्यादा हलचल बढ़ा दी है।
धर्मा प्रोडक्शंस के काम करने का लगाया जा रहा है कयास
करिश्मा लगातार अपने करियर को एक नए मुकाम पर लेकर जा रही हैं। हाल ही में इन्हें धर्मा प्रोडक्शंस के बाहर स्पॉट किया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनके और धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बीच किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है।

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस दुनियाभर में टॉप प्रोडक्शन में से एक है। इस प्रोडक्शन हाउस में कई प्रतिभाशाली एक्टर और एक्ट्रेस काम कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें काफी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। करिश्मा के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उनके फैंस और इंडस्ट्री इनसाइडर काफी उत्सुक हैं। करिश्मा टीवी और फिल्म, दोनों ही इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा रही हैं। उनके फैंस उनकी उपलब्धि को देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं।
‘स्कूप’ के ट्रेलर ने बढ़ा ही फैंस के दिलों की धड़कन
करिश्मा तन्ना की “स्कूप” के पेचीदा ट्रेलर ने उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस वेब सीरीज़ में हरमन बावेजा भी हैं। करिश्मा के इस शो को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही आपको यह ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी।

‘संजू’ में दी शानदार परफॉर्मेंस
करिश्मा ने ‘संजू’ फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था, जिसके बाद से करिश्मा का करियर रॉकेट की तरह लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। इन्होंने टीवी से लेकर डिजिटल प्लेटफार्म तक पर अपने ऑडियंस और क्रिटिक्स करने वालों को भरपूर रूप से एंटरटेन किया है।
बता दें कि करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के प्रसिद्ध सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से हुई थी। करिश्मा शुरुआत से लेकर आज अपने काम को बहुत ही शिद्दत और मेहनत से करती हैं। उनकी इसी भावना और मेहनत को देखकर आप उनके करोड़ों में फैंस हैं।
