Kareena Kapoor Khan has been sticking to the same diet for 18 years to stay fit as shared by her nutritionist Rujuta Diwekar
Kareena Kapoor Khan has been sticking to the same diet for 18 years to stay fit as shared by her nutritionist Rujuta Diwekar

Summary: करीना कपूर का 18 साल पुराना डाइट प्लान आया सामने, जानिए सुबह से रात तक क्या खाती हैं:

एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले 18 सालों से अच्छी फिगर बनाए रखने के लिए एक जैसी डाइट फॉलो कर रही हैं, जिसके बारे में उनकी डाइटीशियन ऋतुजा दिवेकर ने जानकारी दी है।

Kareena Kapoor Diet Plan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा से अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं। लेकिन 2008 में जब उनकी फिल्म ‘टशन’ रिलीज़ हुई, तब उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया, वो हर किसी के जुबां पर था। इस फिगर को देखते हुए एक पूरा गाना ‘छलिया-छलिया’ फिल्माया गया, जो सुपरहिट रहा। उसके बाद से ही करीना को फिटनेस और स्टाइल का सिंबल माना जाने लगा।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि तब से लेकर आज तक करीना कपूर किस तरह की डाइट फॉलो करती हैं, जिसकी वजह से वह इतनी खूबसूरत और फिट नजर आती हैं? उनकी डाइटीशियन ऋतुजा दिवेकर ने एक इंटरव्यू में लल्लनटॉप को इस बारे में पूरी डिटेल में बताया है। तो चलिए जानते हैं करीना की डाइट के बारे में।

डाइटीशियन ऋतुजा दिवेकर ने बताया कि करीना से उनकी पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी और तभी से उन्होंने करीना के साथ काम करना शुरू किया। ऋतुजा ने कहा कि, “मेरी पहली किताब का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ इस बात पर मिला कि उसमें करीना कपूर क्या खाती हैं, इसका जिक्र होगा।” उन्होंने आगे बताया कि पिछले 18 सालों से करीना की डाइट लगभग वैसी की वैसी ही रही है। वो नई-नई डाइट ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करतीं, बल्कि अपनी बॉडी और लाइफस्टाइल के अनुसार एक बैलेंस्ड भारतीय डाइट अपनाती हैं।

करीना का दिन ड्राई फ्रूट्स से शुरू होता है। जैसे ही वो सुबह उठती हैं, उन्हें बादाम, किशमिश या अंजीर चाहिए होते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स उनके शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं और दिन की हेल्दी शुरुआत करते हैं। इसके बाद नाश्ते में करीना पोहा या कभी-कभी पराठा खाना पसंद करती हैं। यह दिखाता है कि वह अपने खाने को लेकर बेहद रियल हैं और सामान्य घरेलू खाने को महत्व देती हैं।

लंच में वह साधारण भारतीय खाना खाती हैं जैसे कि दाल और चावल। यह एक कंप्लीट मील होता है, जिसमें प्रोटीन और कार्ब्स दोनों होते हैं। करीना का मानना है कि संतुलित और देसी भोजन ही सबसे अच्छा होता है। जबकि शाम के समय करीना कभी-कभी ब्लैक कॉफी के साथ चीज टोस्ट खाती हैं। वहीं, कुछ दिन वो मैंगो मिल्कशेक पीना पसंद करती हैं।

करीना कपूर की रात की डाइट बेहद सिंपल और हेल्दी होती है। ऋतुजा दिवेकर के अनुसार, करीना हफ्ते में करीब 4 से 5 दिन रात के समय खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। इसमें चावल, मूंग दाल, हल्दी, घी और हल्के मसाले शामिल होते हैं, जो पाचन में आसान होते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। खुद एक्ट्रेस भी बता चुकी हैं कि वो खिचड़ी लवर है।

खिचड़ी के अलावा करीना कुछ दिन घी वाला पुलाव भी अपने रात के खाने में शामिल करती हैं। यह सिंपल चावल नहीं होता, बल्कि इसमें देसी घी, कुछ मौसमी सब्जियां या मसाले डाले जाते हैं, जो स्वाद और पोषण दोनों का ध्यान रखते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...