शूटिंग के दौरान चोटिल हुई कनिका मान, वीडियो देख फैंस को सताई चिंता: Kanika Mann Latest News
Kanika Mann Latest News

Kanika Mann Latest News: कनिका मान टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है जिन्हें हमेशा ही सुर्खियों में बने हुए देखा जाता है। हम उन्हें गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में देख चुके हैं और फिलहाल उन्हें चांद जलने लगा में देखा जा रहा है। शो में उन्हें विशाल आदित्य सिंह के साथ देखा जा रहा है और अब आ रही खबरों के मुताबिक वह शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने पैर से टेप हटाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Also read: Celebrity Gossip – जानें यंग एक्ट्रेसेस की लव स्टोरी अवनीत कौर से लेकर अविका गौर तक के नाम शामिल

फैंस हुए परेशान

कनिका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्हें चोट के हिस्से पर लगे हुए टेप को हटाते हुए देख जा रहा है। इसके बाद उनका पर सिल्वर कलर का हो जाता है। वीडियो में एक्ट्रेस को पीले रंग की सलवार कमीज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की वीडियो सामने आने के बाद फैंस चिंता में पड़ गए हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें किस चीज की चोट लग गई है और लोगों ने उन्हें जल्द ठीक होने को भी कहा है।

Kanika Mann Latest News
Kanika Mann Latest Video

कैप्शन में लिखी ये बात

कनिका मान ने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है कि कुछ जमा देने वाले सीन आने वाले #चांद जलने लगा #तारा। इस दौरान एक्ट्रेस को ठंड से कांपते हुए देखा जा सकता है और उन्होंने ठंड से बचने के लिए शॉल भी ओढ़ा हुआ है। बता दें कि चांद जलने लगा बचपन के दो दोस्तों की कहानी है जो अलग हो जाते हैं। यह देव और तारा की कहानी है जो बड़े होने के बाद मिलते हैं और फिर देव तारा से बदला लेता है और यहीं से उनके प्यार हो तकरार की शुरुआत होती है।

बिग बॉस 17 में हुई थी शामिल

बता दें कि कनिका मान को कुछ दिनों पहले बिग बॉस सीजन 17 में अपने शो का प्रमोशन करने के लिए आते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियो से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह पंजाबी और साउथ इंडस्ट्री में काम करती दिखाई दी। उनका जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ है और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...