Kanika Kapoor Wedding: ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ से बॉलीवुड में धूम मचाने वालीं गायिका कनिका कपूर ने एनआरआई गौतम हाथीरमणि से शादी करने का फैसला कर लिया है। ये उनकी दूसरी शादी है। लंदन में प्री-वेडिंग पार्टी और गौतम के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो के जरिये आप देख सकते है कि कनिका फ्लोरल ज्वैलरी के साथ पेस्टल ग्रीन लहंगा पहने हुए है और गौतम के साथ कुछ रोमांटिक पल को एन्जॉय कर रहीं हैं।
कनिका और गौतम कब करने वाले है शादी?
सूत्रों की माने तो गौतम हाथीरमणि और कनिका कपूर 20 मई 2022 यानी आज के दिन लंदन में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। देखें शादी से पहले की खास तस्वीरें।

मेहंदी सेरेमनी में दोनों ने किया किस
मेहंदी फंक्शन में कपल की बॉडिंग देखने को मिली, इस दौरान कनिका और गौतम ने एक-दूसरे को किस करते हुए मोहब्बत का इजहार किया, आपको बता दें कुछ दिन पहले रणवीर-आलिया भी अपनी शादी में किस करते हुए नजर आए थे। मेहंदी सेरेमनी में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।

कौन हैं गौतम हाथीरमणि?
सिंगर कनिका कपूर का प्यार लंदन का रहने वाला बिजनेसमैन है जो कि डाना ग्रुप में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट पर काम करता है। उनकी कंपनी विमानन, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और विनिर्माण में सेवाएं देती है। गौतम 46 साल के है वहीं कनिका 43 की हैं। गौतम एक नाइजीरियाई हैं जिनका जन्म जो जोस, पठार राज्य में हुआ था। उन्होंने यूरोपियन बिजनेस स्कूल से इतालवी भाषा के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। 2006 में डाना एयर के निदेशक मंडल में शामिल हुए।

गायिका कनिका कपूर के कितने बच्चे हैं?
महज 18 साल की उम्र में कनिका कपूर ने राज चंडोक से शादी की थी। वे भी एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद कनिका अपने पति के साथ लंदन चली गई थी। जिसेक बाद उनके तीन बच्चे हुए, आयाना, समारा और युवराज, 2012 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया, और कनिका ने राज से तलाक ले लिया। इतना कुछ होने के बावजूद कनिका ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में बतौर सिंगर पहचान बनाई। और सिंगल मदर के रूप में अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया।

पिछले साल वह गौतम हाथीरमानी से मिली और उन्होंने प्यार को एक और मौका दिया। जानकारी के अनुसार, एक साल तक डेटिंग करने के बाद आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
