Kangana Ranaut News: विजय दशमी का त्यौहार बॉलीवुड सितारों ने अपने- अपने अंदाज़ में मनाया। ऐसे में अभिनेत्री कंगना रनौत का रावण दहन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना अपने बेबाक बयानों के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी अपने बयानों से वो अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रावण दहन करती नज़र आ रही हैं।
रावण दहन करती नज़र आयीं कंगना रनौत
दशहरा के अवसर पर कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना तीर धनुष ताने नज़र आ रही हैं। इसी के साथ दिल्ली की रामलीला में कंगना रनौत 50 सालों में रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गयी हैं। रावण दहन के अवसर पर कंगना खूबसूरत लाल साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए नज़र आईं। उनके इस अंदाज़ को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो हो रहा है वायरल।
क्वीन 2 में नज़र आएंगी कंगना
कंगना की फिल्मों को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। कंगना अपने फैंस के लिए फ़िल्म तेजस ला रही हैं। फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं। निर्देशक विकास बहल ने क्वीन 2 के लिए अपनी पहली पसंद कंगना को बताया जिसपर कंगना ने भी अपनी मुहर लगा दी है। यानी अब अपने फैंस के लिए कंगना क्वीन 2 में नज़र आएंगी। फ़िल्म क्वीन को बहुत सराहा गया था। कंगना को फिल्म में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाज़ा गया था।
