Kangana Ranaut News: इंडियन ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे शामिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे “सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं।” जो अपनी जड़ो से जुड़ी है और भारतीय संस्कृति को आगे लेकर जा रही है।
यह है भारतीय संस्कृति का प्रतीक
इसरो ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करा ली है । इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक फोटो शेयर की, जिसमें महिला साइंटिस्ट्स ने साड़ी पहने हुए थीं और भारतीय पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए बिंदी ,सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहना था। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया: “भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगल सूत्र के साथ… सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक… भारतीयता का सच्चा सार”, इसके बाद इंडियन फ्लैग का इमोजी भी लगाया हुआ है। यह पोस्ट कंगना के इंडियन कल्चर के प्रति प्रेम और गर्व को दिखा रहा है..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी घोषणा की है कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। पीएम ने यह भी कहा कि चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के उतरने के दिन यानी 23 अगस्त को देश में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
चंद्रमुखी 2 में दिखेगी
इस बीच, कंगना चंद्रमुखी 2 में दिखाई देंगी , जिसमें राघव लॉरेंस भी हैं और यह रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म चंद्रमुखी की अगला पार्ट है। उनके पास पाइपलाइन में सर्वेश मेवाड़ा की तेजस है जो 20 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। साथ ही पाइपलाइन में इमरजेंसी भी है। फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।