Kajol and Ajay Home
Kajol and Ajay Home

Kajol and Ajay Home: एक्टर अजय देवगन और काजोल ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जहां फिल्म में इन दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। ये दोनों बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। काजोल-अजय देवगन ज्यादातर साथ में ही काम करते नजर आते हैं। बता दें, काजोल और अजय आज के समय में बहुत ही रॉयल लाइफ जीते हैं, मुंबई में इनका एक बंगला है। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी की तरह कपल का घर भी काफी शानदार है।

दरअसल, यह आलीशान घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। इस घर में हर तरह की फैसिलिटीज हैं, जो एक 5 स्टार होटल में मौजूद रहती हैं। उनके इस घर का नाम ‘शिव शक्ति’ है। अगर इस घर की कीमत की बात करें, तो एक रिपोर्ट के अनुसार घर की कीमत 60 करोड़ के आसपास है। तो आइए आज हम देखते हैं काजोल के घर की कुछ फोटोज और जानते हैं कि आप उनके घर की तरह अपने घर को कैसे सजा सकती हैं।

अजय देवगन और काजोल के घर की एंट्रेंस भी काफी शानदार है। पत्थर की दीवारों से डिजाइन किया गया, महल जैसा एंट्री गेट एक रस्टिक वाइब के साथ होमली फील देता है।

Kajol Home
Kajol Home

काजोल का घर जितना बड़ा है, उतना ही अच्छा उन्होंने इंटीरियर भी करवाया हुआ है। प्रिंटेड वाल्स के साथ-साथ कपल ने घर में वुडन वर्क भी करवाया हुआ है जो पूरे घर की लुक को काफी खास बना रहा है।

अगर घर के लिविंग रूम की बात करें, तो लॉबी एरिया के पास ही एक्टर्स का लिविंग रूम है, जहां का व्हाइट थीम इस जगह को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इसके अलावा घर में ऊंचे-ऊंचे वुडन ग्लास विंडो भी बने हुए हैं। दीवार भी ऑफ व्हाइट कलर में है।

There are many photo frames in the house
There are many photo frames in the house

काजोल और अजय ने अपने घर को सजाने के लिए ढेर सारे यूनिक आइटम के साथ-साथ परिवार के फोटो फ्रेम भी लगाए हुए हैं। अलग-अलग इवेंट पर क्लिक की गई फोटो को काजोल ने अलग-अलग फ्रेम में लगाकर घर को सजाया हुआ है।

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। इस वीडियो में अजय देवगन घर पर ही एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। कपल ने घर पर ही अपना अलग जिम बनवाया हुआ है।

lobby
lobby

इस घर का दूसरा हिस्सा एंट्रेंस लॉबी है, जो ग्लासी व्हाइट फ्लोरिंग और ऊंचे वुडन ग्लास विंडो से लेस है, जो कि इस घर में चार चांद लगाते हैं। यहां एक ईविल आई भी लटका हुआ है। इस जगह पर काजोल कई बार फोटोज क्लिक कर अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करती हुई नजर आ चुकी हैं।

There are many magnificent stairs in the house
There are many magnificent stairs in the house

अजय- काजोल के इस घर में बहुत ही शानदार सीढ़ियां हैं, जो फोटो क्लिक कराने के लिए काजोल की पसंदीदा जगह में से एक है। साथ ही यह सीढ़ियां उनके घर को एक रॉयल लुक देती हैं।

This is how the view looks from the balcony
This is how the view looks from the balcony

अक्सर बॉलीवुड के स्टार्स अपनी बालकनी में खड़े होकर फोटोज पोस्ट करते हैं। इस तस्वीर में काजोल भी अपनी बालकनी में खड़ी नजर आ रही थी जहां से ढेर सारी हरियाली और खूबसूरत नजारे दिखते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...