Jyotika Red Saree: ज्योतिका तो सबको याद ही होंगी, कुछ फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद ज्योतिका ने साउथ इंडियन एक्टर सूर्या से शादी कर ली। हाल ही में ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड साड़ी पहने अपनी फोटो पोस्ट की, जो मंदिर की थी। ज्योतिका यहां दर्शन के लिए अपने पति सूर्या के साथ गई थीं। इस समय उन्होंने रेड साड़ी पहनीं, जिसमें वह सिम्पल लेकिन खूबसूरत नजर आ रही थीं। आइए ज्योतिका की इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि ज्योतिका किन दो शक्ति पीठ में दर्शन के लिए गई थीं।
ज्योतिका का शक्ति पीठ दर्शन

अपने हज़बैन्ड सूर्य के साथ ज्योतिका कोल्हापूर महालक्ष्मी और कामख्या मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। इस मौके के लिए ज्योतिका ने रेड कलर की सिम्पल साड़ी को चुना और सबको बताया कि ट्रेडिशन के साथ जब एलीगेंस मैच करता है तो लुक कितना शानदार हो जाता है। ज्योतिका के इस लुक ने एक बार फिर यह प्रूव कर दिया कि सिलूएट्स और ट्रेडिशन का शानदार संगम कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जाता है।
पूजा-पाठ के लिए परफेक्ट लुक

ज्योतिका की यह रेड साड़ी डल गोल्ड बॉर्डर के साथ थी। इस साड़ी का फैब्रिक शिफॉन है, जो क्लासिक सिलूएट और ट्रेडिशनल कलर पैलेट की वजह से शानदार लग रहा था। ज्योतिका ने साड़ी को पल्लू पर फिक्स नहीं किया था बल्कि खुला छोड़ा हुआ था। इस वजह से उनका यह लुक पूजा पाठ के लिए परफेक्ट लग रहा था। उन्होंने गले में काले धागे में बंधा गोल्डन नेकलेस पहना था और कान में इयररिंग्स मैचिंग थे। माथे पर रेड बिंदी और बंधे बाल उन्हें प्यारा लुक दे रहे थे। उन्होंने मेकअप भी नैचुरल ही रखा था, सॉफ्ट आइज़, न्यूड लिप और गालों पर ब्लश न के बराबर।
तस्वीरों की खूबी
ज्योतिका ने इन तस्वीरों को रियल सेल्फ में पोस्ट किया। एक फोटो में वह और सूर्या शांत पलों को शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में वह एक दीया जलाती हुई दिखाई दे रही हैं। सूर्या उनके बगल में हैं, और उन्होंने आराम से उनका बैग पकड़ा हुआ है। इस रेड साड़ी को उन्होंने कोल्हापूर महालक्ष्मी दर्शन के लिए पहना था।
दूसरी फोटो में ब्राउन सूट

इसी पोस्ट में दूसरी फ़ोटोज़ भी ज्योतिका ने पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने ब्राउन कलर का सूट पहना हुआ है, साथ में दुपट्टा भी है। बाल बंधे हुए हैं और सन ग्लासेज भी उन्होंने लगाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने कोई भी जूलरी नहीं पहनी है।
फोटो के साथ कैप्शन
अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए ज्योतिका ने लिखा – “शुभ नए साल के दौरान कोल्हापुर महालक्ष्मी और कामाख्या के पवित्र शक्ति पीठों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। अपनी अगली फिल्म शुरू कर रही हूं। मैं हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद करती हूं। ज्योतिका ने साथ ही यह भी साफ कर दिया कि उनकी यह यात्रा बेहद निजी थी।
कहां हैं दोनों शक्ति पीठ

महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापूर में है, जिसकी काफी मान्यता है। यहां महालक्ष्मी देवी का मंदिर है, जहां दर्शन के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। वहीं कामाख्या मंदिर के बारे में भी सबको पता है, जहां दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
