अभिषेक मल्हान,जिया शंकर रोमांटिक अंदाज में आए नज़र: Judaiyaan Song
Judaiyaan Song

Judaiyaan Song: अभिषेक मल्हान और जिया शंकर अपनी पहली म्यूजिक वीडियो  जुदाईयां का टीजर रिलीज़ करने  की तैयारी कर रहे हैं , जो 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस आने वाली म्यूजिक वीडियो को लेकर दोनों ही स्टार चर्चा में है। दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियो का पहला पोस्टर रिलीज किया। जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में गले लगते हुए दिखे थे।

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर के साथ जुदाईयां का पोस्टर रिलीज़ किया

अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर यह जोड़ी अब म्यूजिक के क्षेत्र में एक नई जर्नी शुरू कर रही है। पोस्टर  इस जोड़ी की एक रोमांटिक झलक दिखाता है, जिसमें दोनों स्टार्स अपनी स्टाइलिश कॉस्टूयम में उम्दा दिख रहे हैं।

अभिषेक मल्हान ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ पोस्टर शेयर किया,  इसके अलावा, उन्होंने टीज़र लॉन्च की डेट का भी खुलासा किया, इस म्यूजिक वीडियो को 5 सितंबर को सुबह 11 बजे @playdmfofficial यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा।

इस पोस्टर के रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया क्षेत्र में हलचल मच गई, क्योंकि फैंस और दर्शक दोनों ही तारीफ और शुभकामनाएं देने के लिए कमेंट करने लगे..

जुदाईयां म्यूजिक वीडियो क्या है

पोस्टर  देखकर  यह कहा जा सकता है कि जुदाईयां एक ऐसा म्यूजिक बनने की ओर पहला  कदम  है जो इमोशनल धुनों के साथ दिल को छू लेगा है। अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की केमिस्ट्री, जो बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखी थी, जिसने अनगिनत फैंस पर एक अमिट छाप छोड़ी थी। उनका फैंडम, जिसे प्यार से अभिया के नाम से जाना जाता है, इस नए म्यूजिक प्रोजेक्ट को देखने  का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।