Jawan Trailer: ‘जवान’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार करने के बाद वो दिन आ गया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। बादशाह खान की हर फ़िल्म का इंतज़ार फैंस का दिल थाम के करते हैं। बादशाह खान अपने फैंस के लिए ‘पठान’ के बाद एक बार फिर हाज़िर हैं ‘जवान’ के साथ। जवान के ट्रेलर के लिए फैंस बेक़रार थे और आज उनकी ये बेक़रारी ख़त्म हो गयी है। फ़िल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। तो आइये जानते हैं कैसा है फ़िल्म जवान का ट्रेलर जिसके लिए ट्विटर पर ट्रेंड चलाया गया था।
क्या कहती है देश के जवान की कहानी
‘एक राजा था, एक के बाद एक जंग हारता गया। भूखा प्यासा घूम रहा था जंगल में, बहुत गुस्से में था…….’ शाहरुख़ खान की आवाज़ में इस डायलॉग से ट्रेलर की शुरुआत होती है। ट्रेलर में एक जवान की कहानी बयां की गयी है जो अपने देश को किसी भी हाल में धोखा नहीं देता। एक्टर विजय सेतुपति नेगेटिव रोल में नज़र आ रहे हैं। एक्शन से भरपूर ट्रेलर भावुक भी करता है। शाहरुख़ का बाल्ड लुक उन्हें सनकी दिखा रहा है। ट्रेलर में शाहरुख़ का डायलॉग है ‘हम जवान हैं अपनी जान हज़ार बार दाव पर लगा सकते हैं लेकिन सिर्फ देश के लिए तुम्हारे जैसे देश बेचने वालों के लिए हरगिज़ नहीं, तो काली नो डील’। यही डायलॉग फ़िल्म की कहानी को बयां करता है। ट्रेलर में सभी कलाकार शानदार नज़र आ रहे हैं।
ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन
ट्रेलर के आते ही फैंस खुश हो गए हैं। आस्क एस आर के में सभी फैंस ने जवान के ट्रेलर के आने की तारीख पूछी थी। शाहरुख़ खान ने अपने अंदाज़ में फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। उनके फैंस ट्रेलर के लिए बेताब थे। अब ट्रेलर आ गया है ऐसे में फैंस ट्रेलर की बहुत तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। हर कोई शाहरुख़ के नए अवतार को देखकर उनकी तारीफ कर रहा है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। उनके लुक को लेकर भी काफी तारीफ हो रही है। अब देखना होगा कि फिल्मों दर्शकों को कितनी पसंद आती है।