Jannat Zubair Home
Jannat Zubair Home

Jannat Zubair Home: जन्नत जुबैर एक पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे शो में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। जन्नत जुबैर को सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट और खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती हैं। जन्नत ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के पहले सीजन में दिखाई पड़ी थीं। जन्नत के फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। वह मुंबई में एक आलीशान घर में अपने पूरे परिवार साथ रहती हैं।

बता दें, जन्नत जुबैर ने छोटी सी उम्र में ही अपनी मेहनत और टैलेंट से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। जन्नत जुबैर 23 साल की हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर जन्नत जुबैर के 49.74 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की इंस्टा फैन फॉलोइंग को पीछे छोड़ दिया है। न केवल जन्नत की फैन फॉलोइंग बल्कि उनकी लाइफस्टाइल का भी बॉलीवुड सितारों से कड़ा मुकाबला है। आइए आज आपको उनके घर की एक झलक दिखाते हैं।

23 साल की उम्र में ही जन्नत ने अपना सुपर लग्जरी घर खरीद लिया था। जन्नत के घर की खूब चर्चा रहती है। बेशक ही ये घर काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।जन्नत घर में अपने मां-बाप और भाई के साथ रहती हैं। इस घर में चार से ज्यादा कमरे हैं, तो बड़ा सा लिविंग रूम, बालकनी, मॉड्यूलर किचन आदि है।

Jannat Zubair Home
Home Interior

जन्नत जुबैर के घर को लग्जरी दिखाने का काम सजावट भी करती है, टीवी के ऊपर दीवार पर लगी गोल्डन ट्री वाली पेंटिंग बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है। दीवारों के कलर को मैच करते हुए ही बेज कलर के पर्दे लगाए गए हैं, इस एरिया में भी मिरर टेबल है। जहां स्मॉल कार जैसे टॉयस रखे होने से कूल लुक भी मिल रहा है। मार्बल फ्लोरिंग से घर एलिगेंट लग रहा है।

living area white theme

जन्नत का घर एस्थेटिक वाइट कलर के बेस थीम पर बना हुआ था। वॉल डेकोर से लेकर घर के फर्निचर तक को मोनोक्रोम वाइट ही रखा है। लिविंग रूम की दीवार पर विटेंज फ्रेम डिजाइन है तो काउच का डिजाइन व डाइनिंग भी कमाल है।

वहीं जन्नत की वैनिटी का लुक भी बहुत ही प्यारा है। उन्होने खास तरह से अपने कपड़ों को फुटवियर्स को शेल्फ में सजा रखा है। जन्नत के रूम में भी वाइट फर्निचर ही है।

Bedroom
Bedroom

बेडरूम की दीवार ईंटों के टेक्चर वाली है, इसके ऊपर अलग-अलग फोटोफ्रेम को खूबसूरती से सजाया गया है। जहां भी बेज कलर के पर्दे परफेक्ट लग रहे हैं, जबकि गैलरी के पास लगे ब्राउन कलर के गेट लाइट कलर से मैच कर रहे हैं।

घर में एक बड़ा ही प्यारा- सा किचन है, जो पूरा वाइट कलर में ही डेकोरेट है।

Balcony
Balcony

जन्नत के घर की बालकनी काफी बड़ी और कोजी कम्फर्टेबल है। जहां पर खास पौधों का तो घास का डेकोरेशन किया हुआ है। प्यारी सी सीटिंग के साथ जन्नत अक्सर बालकनी से व्यू एन्जॉय करती हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...